फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana government appointed link officer in front of SDO Civil

Gurugram News: हरियाणा सरकार ने लगाए एसडीओ सिविल के समक्ष लिंक अधिकारी

Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Haryana government appointed link officer in front of SDO Civil
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार ने 58 उपमंडल अधिकारियों (नागरिक) के स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति तथा अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव ड्यूटी के चलते रिक्त पद के कामकाज का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिंक अधिकारी नियुक्त किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार गुरुग्राम जिले के सभी उपमंडलों में भी लिंक ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। एसडीओ (सी), गुरुग्राम (दक्षिण) की अनुपस्थिति में एसडीओ (सी), पटौदी लिंक ऑफिसर-I और एसडीओ (सी), गुरुग्राम (उत्तर) लिंक ऑफिसर-II होंगे। इसी तरह, एसडीओ (सी), पटौदी की अनुपस्थिति में एसडीओ (सी), मानेसर लिंक ऑफिसर-I और एसडीओ (सी), गुरुग्राम (दक्षिण) लिंक ऑफिसर-II होंगे। वहीं, एसडीओ (सी), बादशाहपुर की अनुपस्थिति में एसडीओ(सी), पटौदी लिंक ऑफिसर-I और एसडीओ(सी), मानेसर लिंक ऑफिसर-II होंगे। इसी प्रकार, एसडीओ(सी), मानेसर की अनुपस्थिति में एसडीओ(सी), गुरुग्राम (दक्षिण) लिंक ऑफिसर-I और एसडीओ(सी), गुरुग्राम (उत्तर) लिंक ऑफिसर-II होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed