{"_id":"6100062d8ebc3eb2be204e41","slug":"haryana-changed-the-investment-system-from-red-tape-to-red-carpet-gurgaon-news-noi5959584101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा ने निवेश व्यवस्था को लालफीताशाही से लाल कालीन में बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा ने निवेश व्यवस्था को लालफीताशाही से लाल कालीन में बदला
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा ने अपनी धरती पर निवेश की व्यवस्था को लालफीताशाही से लाल कालीन में परिवर्तित किया है। औद्योगिक निवेश के मामले में प्रदेश अब केवल निवेशकों की संतुष्टि पर ही फोकस नहीं कर रहा है बल्कि ग्राहक संतुष्ट भी है। ह्यूंदै मोर्ट्स का मुख्यालय गुरुग्राम में स्थापित होना प्रदेश की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस‘ और ‘ईज ऑफ लिविंग‘ का जीता जागता उदाहरण है। यह बातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को शहर के सेक्टर 29 में नए कॉरपोरेट हेडर्क्वाटर का उद्घाटन के अवसर पर कही।
इस मौके पर उन्होंने कंपनी की ओर से नूंह अस्पताल तथा मांडीखेड़ा के अलआफिया नागरिक अस्पताल में लगाए गए दो ऑक्सीजन प्लांट का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कंपनी के कॉरपोरेट मुख्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा, यह प्रदेश आतिथ्य की भूमि व गीता की जन्मस्थली है, इसलिए हम दिल से दिल के जुड़ाव में विश्वास रखते हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस दौरान कोरिया को भारत का सबसे बेहतर दोस्त भी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कोरिया ने अच्छा खासा निवेश किया है और रोजगार को बढ़ावा देने में अहम भूमिका भी निभाई है। मुख्यमंत्री ने दूसरे निवेशकों को भी न्योता दिया।
विज्ञापन
इससे पहले कंपी के एमडी अैर सीईओ एसएस किम ने कहा कि कंपनी ने गुरुग्राम में अत्याधुनिक नए कॉरपोरेट मुख्यालय की शुरुआत की है। यह नया कार्यालय भारतीयों के साथ ह्यूंदै की एकजुटता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि एक जिम्मेदार और केयरिंग ब्रांड के रूप में ह्यूंदै कंपनी हमेशा समाज को कुछ देने और सहयोग करने को प्राथमिकता देती है। कंपनी ने भारत में चार अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है और पूरे भारत में इसके 17 क्षेत्रीय कार्यालय और 2449 ग्राहक टच प्वाइंट हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल राव, मीडिया सलाहकार अमित आर्य, गुड़गांव के विधायक सुधीर सिंगला, सोहना के विधायक संजय सिंह, पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता , मेयर मधु आजाद, मंडल आयुक्त राजीव रंजन, पुलिस आयुक्त केके राव, उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, नूंह के उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।