Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Haryana Board: Compartment and marks improvement exams begin today

हरियाणा बोर्ड : आज से कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाएं शुरू

Wed, 08 Jul 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana Board: Compartment and marks improvement exams begin today
12वीं की परीक्षा आज और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक की जाएंगी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। वहीं, 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा हेतु प्रदेशभर में कुल 95 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 24 हजार 888 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे, जिनमें 15,676 छात्र तथा 9,212 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां कर ली हैं। अतिरिक्त 22 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा के दौरान धारा-163 लागू रहेगी। परीक्षा वाले दिन शिक्षा बोर्ड द्वारा बनाए गए सभी परीक्षा केंद्र भवनों के आसपास 500 मीटर की परिधि तक फोटोस्टेट की दुकानें व कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे।
विज्ञापन

सभी परीक्षार्थी अपना रंगीन प्रवेश-पत्र ए-4 साईज पेपर लेकर आएगें। परीक्षार्थी आवेदन फार्म भरते समय अपलोड किए गए रंगीन फोटो को प्रवेश-पत्र पर चिपकाते हुए किसी सरकारी और गैर सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय के मुख्याध्शपक या किसी राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र एवं मूल आई.डी. कार्ड/आधार कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं। यदि किसी दिव्यांग परीक्षार्थी को लेखक की सुविधा लेनी है तो ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज जमा करवाते हुए परीक्षा शुरु होने से पहले लेखक की अनुमति लेना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed