फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   H3N2 virus became dangerous patients increased in hospitals

H3N2 Influenza: खतरनाक हुआ H3N2 वायरस...अस्पतालों में बढ़े मरीज; इन दो बीमारी ग्रस्त लोगों को है जान का खतरा

Sun, 12 Mar 2023 06:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 12 Mar 2023 06:41 PM IST
सार

होली के बाद से ही मरीजों की संख्या में आर्श्चयजनक रूप से तेजी देखी गई है। जानकारों का कहना है कि होली के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
H3N2 virus became dangerous patients increased in hospitals
खतरनाक हुआ H3N2 वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंफ्लुएंजा के सीजनल वायरल ने देश को जकड़ रखा है। शुक्रवार को कर्नाटक और हरियाणा में एच3एन2 वायरस से एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि भी हो चुकी है। इसके देखते हुए गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फ्लु के मरीजों की ओपीड़ी को भी अलग कर दिया है। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन द्वारा मास्क का उपयोग करने व बार बार हाथ धोने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के बाद से ही मरीजों की संख्या में आर्श्चयजनक रूप से तेजी देखी गई है। जानकारों का कहना है कि होली के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आने के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए कमर कस ली है। 

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के दिए आंकड़ों के अनुसार रविवार को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में 350 से अधिक मरीज खांसी जुकाम, बुखार, गले में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी पहुंचे। 

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इहतियात के तौर पर लोगों को कोविड नियमों का फिर से पालन करने की सलाह दी जा रही है, जिससे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। अस्पताल में मौजूद स्वास्थय विशेषज्ञ का कहना है कि मार्च के बाद मरीजों की संख्या में कमी आएगी।

चिकित्सकों का कहना है कि अगर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और बीपी शुगर जैसी बीमारियां पहले से हैं तो फ्लु जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर जांच करांए व नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed