{"_id":"6ac8ecad44a38fa93c0f55a8","slug":"gurugrams-under-14-gymnastics-team-becomes-state-champion-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103772-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम की अंडर-14 जिम्नास्टिक टीम बनी राज्य चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम की अंडर-14 जिम्नास्टिक टीम बनी राज्य चैंपियन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूल अंडर-14 जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के विजेता टीम। प्रशिक्षक
- अंबाला में बेटियों ने दिखाया दम, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंबाला में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम की अंडर-14 बालिका आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया। टीम की इस उपलब्धि में खिलाड़ियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। विजेता टीम में उत्सवी साहू, प्रणवी भारद्वाज, मायरा सतीजा, वंशिका शर्मा, दृष्टि, भव्या राज और जैस्वी राव शामिल हैं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
टीम की सफलता पर सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) जगदीश अहलावत, केआर मंगलम स्कूल के राज कुमार, नेहरू स्टेडियम के जिम्नास्टिक कोच नवीन सैनी तथा कोच मनीष गौतम, गौरव, अवजल और राहुल ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले की बेटियों ने अपनी लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने के बाद अब टीम की खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाती नजर आएंगी।