फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram's railway station will be built on the lines of the airport.

Gurugram News: हवाई अड्डे की तर्ज पर बनेगा गुरुग्राम का रेलवे स्टेशन

Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gurugram's railway station will be built on the lines of the airport.
प्रधानमंत्री ने दी हरी झंडी, आठ मंजिला रेलवे स्टेशन में फूड कोर्ट के लिए होंगी दो मंजिल
विज्ञापन

स्टेशन परिसर में ही यात्रियों को मिलेगी मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का 295 करोड़ रुपये की लागत से हवाई अड्डे की तर्ज पर कायाकल्प किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन को आधुनिक टच दिया जाएगा। पुनर्विकास परियोजना में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन भूतल के अलावा आठ मंजिला बनाया जाएगा। इसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, एफओबी के साथ ही दो मंजिला फूड कोर्ट भी होगा। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व 1500 ओवरब्रिज व अंडरपास सहित गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के राष्ट्रीय समारोह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का वर्चुअली प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री व गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेलवे के विकास को नई गति दी जा रही है। पूर्व की सरकारों में यह प्रथा रही थी कि रेलवे का अधिकतम बजट रेल मंत्री के क्षेत्र अथवा उनके राज्यों में खर्च होता था, जिससे हरियाणा जैसे राज्य अछूते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस सोच को बदलते हुए देश में रेलवे के विकास को समान रूप से आगे बढ़ाया है। आज हरियाणा में 20 हजार करोड़ से रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। वहीं केंद्र सरकार के टेंपरेरी बजट में भी रेल विकास के लिए 2750 करोड़ रुपये का तोहफा हरियाणा राज्य को मिला है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक बिमला चौधरी, पूर्व मेयर मधु आजाद, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. डीपी गोयल, रेलवे के मेंबर (रेवेन्यू) प्रवीण कुमार, मेंबर (बीडी) आरके कश्यप, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर डीके सिंह, रेलवे स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा, सीनियर डीजीएम पारस चंद्र, नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त अखिलेश यादव सहित आसपास के क्षेत्र से लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आठ मंजिला बनेगा भवन
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना में एक नए मुख्य स्टेशन भवन (ग्राउंड प्लस आठ मंजिला) और एक छत के साथ एक छत प्लाजा/एयर कॉनकोर्स का निर्माण किया जाएगा। रूफ प्लाजा ट्रैक के दोनों ओर से जुड़ेगा । इस परियोजना में सड़क पर सुगम आवागमन व प्रस्थान, पिक एंड ड्रॉप पॉइंट, कैनोपी, हरित स्थान सहित स्टेशन का बाहरी विकास भी किया जाएगा। आठ मंजिला नए भवन में एक मंजिल पर अत्याधुनिक हाल में यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं होंगी। वहीं चार मंजिल को कामर्शियल रूप में इस्तेमाल में लाया जाएगा, जिसमें कैफेटेरिया जैसी सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त तीन मंजिल रेलवे के इस्तेमाल में लाई जाएंगी।

----
पार्किंग के लिए होगी व्यवस्था
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पार्किंग की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मुख्य स्टेशन भवन के आगमन प्लाजा की ओर एक मल्टीलेवल कार पार्किंग (बेसमेंट, स्टिल्ट व चार) की योजना बनाई गई है। इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ एकीकृत सुरक्षा प्रणालियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही राजेंद्रा पार्क की ओर सीमेंट शेड को हटाने का काम सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed