फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram youth beat cops and misbehaved with them as policemen stops youth by playing loud music in car and dancing

गुरुग्राम: कार में तेज म्यूजिक बजा नाच रहे थे युवक, पुलिस को टोकना पड़ा भारी, गाली गलौज के बाद जमीन पर गिराकर पीटा

Sat, 26 Feb 2022 04:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 26 Feb 2022 04:03 PM IST
सार

आरोपियों ने काफी दूर तक पीछा कर सिपाही को जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना दी, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दो युवकों को मौके पर दबोचा।

विज्ञापन
Gurugram youth beat cops and misbehaved with them as policemen stops youth by playing loud music in car and dancing
गुरुग्राम पुलिस(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर 65 थाना क्षेत्र के ओराना कनवेंशन सेक्टर-64 में तेज आवाज में कार में म्यूजिक बजाकर डांस कर रहे युवकों को टोकना पुलिस को ही भारी पड़ गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो युवकों ने कहा कि पार्टी खराब कर दी। इसके बाद धक्कामुक्की कर सिपाही मोहित का हाथ मारकर मोबाइल जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन


ये युवक यहीं नहीं रुके इसके बाद आरोपियों ने सिपाही मोहित को पार्क में धक्का देकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिसवालों से गाली गलौज और हाथापाई की। मोहित जैसे-तैसे वहां से भागा।
विज्ञापन


आरोपियों ने काफी दूर तक पीछा कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिसकर्मियों ने थाने को सूचना दी, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दो युवकों को मौके पर दबोचा। सिपाही मोहित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed