{"_id":"62d146069697ff5a212893ad","slug":"gurugram-young-man-living-in-live-in-was-beaten-up-by-the-girl-s-family-case-rejistered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: लिव-इन में रह रहे युवक को लड़की के परिजनों ने पीटा, युवती ने मामला दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: लिव-इन में रह रहे युवक को लड़की के परिजनों ने पीटा, युवती ने मामला दर्ज कराया
Fri, 15 Jul 2022 04:18 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 15 Jul 2022 04:18 PM IST
सार
युवती ने कहा कि वह आठ जुलाई को अपनी मर्जी से महेंद्रगढ़ निवासी विकास के साथ देहरादून गई थी। इस पर उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर-5 थाना में दर्ज करा दी। लौटने पर उसके परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
लिव इन में रह रहे युवक को लड़की के परिजनों ने पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पालम विहार क्षेत्र में लिव-इन को लेकर युवक के साथ मारपीट किए जाने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीया युवती ने कहा कि वह आठ जुलाई को अपनी मर्जी से महेंद्रगढ़ निवासी विकास के साथ देहरादून गई थी। इस पर उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट सेक्टर-5 थाना में दर्ज करा दी। जब युवती वापस गुरुग्राम आई तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद 12 जुलाई को युवती व विकास सेक्टर-5 थाना में पहुंचे, जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में युवती ने बयान दर्ज कराए कि वह विकास के साथ रहना चाहती है। इसके बाद 13 जुलाई को वह विकास के साथ गुरुग्राम के व्यापार केंद्र गई थी। इसी दौरान युवती के भाई अकरम व मुस्तफा, मौसा लियाकत, मामा तौफीक ने विकास के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन