फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram won 17 medals in the under-11 competitions.

Gurugram News: अंडर-11 प्रतियोगिताओं में गुरुग्राम ने 17 पदक जीते

Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gurugram won 17 medals in the under-11 competitions.
शतरंज में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण नाम किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 14 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11 के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। सरकारी एवं निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने शतरंज, स्केटिंग, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स और सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। अंडर-11 शतरंज प्रतियोगिता में जिले की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्केटिंग में पाहीषा, आर्यशा, तश्रिफ, रिद्धिका, सिद्धिका और पर्शा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं लड़कों की कैटेगरी में युवान चौहान, अतिक्ष कांडेलवाल और अद्वैत नैयर ने कई पदक अपने नाम किए।
जिम्नास्टिक में जिले की अंडर-11 बालक और बालिका टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में माही ने हाई जंप में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-11 बालिका वर्ग की 4 गुणा 100 रिले टीम ने भी पहला स्थान हासिल किया। बालक कैटेगरी में देवन प्रताप ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम और लॉन्ग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी मोनू ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन



बाल दिवस के अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। राजकीय विद्यालय कादीपुर के प्रधानाचार्य राकेश राविमा और एईओ जगदीश अहलावत ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed