{"_id":"61248bc8ab7cad0a794b9403","slug":"gurugram-woman-murder-in-hotel-accused-last-location-found-at-iffco-chowk-husband-says-wife-was-sex-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में हत्या: मृतका के पति की बात सुन उड़े पुलिस के होश, 'आखिरी लोकेशन' से हो रही आरोपी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में हत्या: मृतका के पति की बात सुन उड़े पुलिस के होश, 'आखिरी लोकेशन' से हो रही आरोपी की तलाश
Tue, 24 Aug 2021 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:34 AM IST
सार
ओल्ड डीएलएफ इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार रात आई 36 वर्षीय महिला इमराना की उसके पुरुष मित्र सचिन ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। महिला को लेकर आए ऑटो चालक ने उसके पति को सूचना देकर मौके पर बुलाया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के ओल्ड डीएलएफ स्थित दीक्षा होटल में पुरुष मित्र द्वारा महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस को आरोपी की आखिरी लोकेशन इफ्को चौक पर मिली है, उसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया है। इधर मृतक महिला के पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी सेक्स वर्कर थी। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेज रही है।
विज्ञापन
ओल्ड डीएलएफ इलाके में स्थित एक होटल में शुक्रवार रात आई 36 वर्षीय महिला इमराना की उसके पुरुष मित्र सचिन ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। महिला को लेकर आए ऑटो चालक ने उसके पति को सूचना देकर मौके पर बुलाया था। मूल रूप से आगरा की रहने वाली मृतक इमराना के पति शाहिद ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी एक सेक्स वर्कर थी।
विज्ञापन
सचिन ने उसकी हत्या क्यों की है, इन कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आरोपी की लागातार तलाश की जा रही है। उसकी आखिरी लोकेशन इफ्को चौक पर मिली है, इसी के आधार पर आगे की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मौके से महिला के खून से सने कपड़ों और चप्पलों को बरामद कर जांच की जा रही है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने पर ही इस मामले कई और तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
होटल में महिला के हत्या कर भागने वाले युवक की आखिरी लोकेशन इफ्को चौक पर मिली है, पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही हैं, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।-प्रीतपाल सांगवान, एसीपी क्राइम