Gurugram: जी-20 डेलीगेट्स के सामने फहराओ खालिस्तान का झंडा, मिलेंगे 50 हजार डॉलर, वायरल हुआ पन्नू का वीडियो
बता दें कि पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को इसमें शामिल किए जाने को लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की लगातार वीडियो वायरल होती रहती है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस तरह की वीडियो वायरल कर दहशत का माहौल बनाता रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को उसमें शामिल किए जाने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। सिख फॉर जस्टिस के जरनल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इस वायरल वीडियो में एक से चार मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में होने वाली जी-20 बैठक में खालिस्तान का झंडा विदेशी डेलीगेट्स के सामने फहराने वाले को 50 हजार डॉलर इनाम देने की घोषणा की गई है।
एक मिनट की इस वीडियो में डेलीगेट्स को हरियाणा में न आने के लिए कहा गया है। इसमें अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी दी गई है कि डेलीगेट्स की सुरक्षा अहम है। ऐसे में वह हरियाणा में न आएं तो बेहतर होगा।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और पूरे शहर की सुरक्षा को चौकस कर दिया है। वहीं, मामले में पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इस पर कार्रवाई की जा रही है। शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि पंजाब को खालिस्तान बनाने और हरियाणा को इसमें शामिल किए जाने को लेकर गुरपतवंत सिंह पन्नू की लगातार वीडियो वायरल होती रहती है। इससे पहले भी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस तरह की वीडियो वायरल कर दहशत का माहौल बनाता रहता है।
मामले में अधिकारियों ने थाना पुलिस के साथ-साथ अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। इसके साथ ही पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही जी-20 कार्यक्रम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के लिए भी कहा गया है।