{"_id":"63526e02803ed93fbe29f670","slug":"gurugram-remaining-three-injured-in-the-blast-case-in-nakhdaula-cracker-factory-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram: नखड़ौला पटाखा फैक्टरी में विस्फोट मामले में शेष तीन घायलों की भी मौत, 12 अक्तूबर को हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: नखड़ौला पटाखा फैक्टरी में विस्फोट मामले में शेष तीन घायलों की भी मौत, 12 अक्तूबर को हुआ था हादसा
Fri, 21 Oct 2022 03:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:31 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक भगवान दास (47), उसका बेटा मनीष (21), तनुज (9) व बेटी छवि (11) समेत दिल्ली निवासी साढ़ू सुभाष (50) व उसका साथी विष्णु (32) गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद इमारत क्षतिग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम में मानेसर क्षेत्र के नखड़ौला क्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट में घायल हुए तीन और लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अब हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले हादसे में घायल तीन लोगों ने पांच दिन पहले दम तोड़ दिया था। इसके साथ ही 12 अक्तूबर को हुए धमाके में घायल हुए सभी छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक भगवान दास (47), उसका बेटा मनीष (21), तनुज (9) व बेटी छवि (11) समेत दिल्ली निवासी साढ़ू सुभाष (50) व उसका साथी विष्णु (32) गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस मामले में खेड़कीदौला पुलिस थाने में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि दास शादी और अन्य कार्यक्रमों के आतिशबाजी भेजता था।
विज्ञापन