{"_id":"68239b84b97080508a0e3f7a","slug":"gurugram-ranks-12th-in-class-12th-examination-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-57435-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 12वीं की परीक्षा में 12वें स्थान पर गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 12वीं की परीक्षा में 12वें स्थान पर गुरुग्राम
विज्ञापन
87.56 फीसदी विद्यार्थी पास, आठ साल में 35.55 फीसदी सुधरा हरियाणा बोर्ड का परिणाम
वर्ष 2017 में सरकारी स्कूलों में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 52.01 फीसदी थी
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। साइबर सिटी के सरकारी स्कूलों के शिक्षा स्तर में बीते आठ वर्षों के दौरान काफी सुधार आया है। इस दौरान जिले के 12वीं कक्षा के परिणाम में 35.55 फीसदी विद्यार्थी ज्यादा पास हुए हैं। वर्ष 2017 में सरकारी स्कूलों में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 52.01 फीसदी थी, जोकि वर्ष 2025 में जारी हुए परिणाम में 87.56 फीसदी तक पहुंच गई है। मंगलवार को जारी हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम में गुरुग्राम प्रदेश के 22 जिलों में 12वें स्थान पर रहा।
जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन और स्कूल के प्रधानाचार्याें व शिक्षकों के प्रयासों से शिक्षा के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से हर साल पास फीसदी बढ़ाने के लक्ष्य पर गुरुग्राम काफी हद तक खरा उतर रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदू बोकन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में सभी विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, आगामी वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने पर पूरा फोकस रहेगा, ताकि गुरुग्राम अव्वल श्रेणी वाले जिलों में शामिल हो सके।
आठ वर्षाें के आंकड़े
वर्ष 2025 में 12वीं कक्षा में 87.56 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 10,472 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 9169 विद्यार्थी पास हुए, 1006 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई और 297 विद्यार्थी फेल हुए हैं। वर्ष 2024 में गुरुग्राम का परिणाम 86.53 फीसदी रहा था। जिले के 11,129 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 9630 विद्यार्थी पास हुए थे, 1216 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई और 283 विद्यार्थी फेल हुए थे। गुरुग्राम हरियाणा में 14वें स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
मार्च 2023 की बोर्ड परीक्षा में 12वीं कक्षा का परिणाम 79.94 फीसदी रहा था। 12,710 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 10,160 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए औैर 2550 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। गुरुग्राम हरियाणा के 22 जिलों में 16वें स्थान पर रहा था। वर्ष 2022 में 12वीं कक्षा का 85.15 फीसदी परिणाम रहा था। 10,899 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 9280 विद्यार्थी पास हुए व 1130 विद्यार्थी फेल हुए थे और 489 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई या फिर किन्ही कारणों से परिणाम रोका गया था। इस सत्र में गुरुग्राम 19वें स्थान पर रहा था।
कोरोना महामारी के कारण शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई गई थीं। ऐसे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2021 में प्रदेश में 10वीं व 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को पास किया था। गुरुग्राम के सभी 9962 विद्यार्थी 12वीं कक्षा में पास हुए थे। वर्ष 2020 में 12वीं कक्षा में गुरुग्राम का परिणाम 83.26 फीसदी, वर्ष 2019 में 12वीं कक्षा का परिणाम 70.05 फीसदी, वर्ष 2018 में 12वीं कक्षा का परिणाम 56 फीसदी और वर्ष 2017 में 52.01 फीसदी परिणाम रहा था।