फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram police arrested Two accused On providing weapons in murder case

Gurugram News गोलियों से भूनकर हुई थी हत्या, हथियार सप्लायर दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 02:59 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 08 Jan 2026 02:59 PM IST
सार

मानेसर पुलिस ने अमित और वाशु को रोहित शौकीन हत्या मामले में हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में सोनीपत से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि पिस्टल सुनील सरधाना के कहने पर विनोद और शक्ति को दी गई थी। 

विज्ञापन
gurugram police  arrested Two accused On providing weapons in murder case
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने सोनीपत के गांव गंगाना बस स्टैंड से अमित उर्फ मीता (25 वर्ष) और वाशु (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों पर चार अगस्त 2025 को एसपीआर रोड पर प्रॉपर्टी डीलर रोहित शौकीन की गोली मारकर हत्या के मामले में हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अभियोग में नियमानुसार कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमित और वाशु ने सुनील सरधाना के कहने पर विनोद उर्फ पहलवान और शक्ति को दो अवैध पिस्टल उपलब्ध करवाई थीं। इन्हीं पिस्टलों से शक्ति और विनोद ने रोहित शौकीन पर गोलियां चलाकर उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। अमित पर हत्या, मारपीट और हत्या के प्रयास के दो मामले सोनीपत और जींद में दर्ज हैं, जबकि वाशु पर मारपीट का एक मामला सोनीपत में दर्ज है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है।
विज्ञापन


इस हत्या के मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार होने वालों में शुभम, सुदीप, गौतम, शक्ति, कमल, कुलदीप, विनोद, पदम, सुनील उर्फ सरधाना और आशीष शामिल हैं। पुलिस आज इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेगी। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल. चार अगस्त 2025 को खेड़की दौला थाना पुलिस को एसपीआर रोड पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मृतक रोहित (39 वर्ष), जो प्रॉपर्टी डीलर था, नोएडा जाने के लिए घर से निकला था। तभी उसे गोली मारने की सूचना मिली। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed