{"_id":"6b08ff4b7b3d01d7e20e83e4","slug":"gurugram-police-arrested-two-accused-in-a-chain-snatching-case-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते शातिर : पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिलाओं को बनाते थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नेचिंग के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते शातिर : पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, महिलाओं को बनाते थे निशाना
Fri, 27 Nov 2026 09:26 AM IST
Vijay Singh Pundir
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 27 Nov 2026 09:26 AM IST
सार
पालम विहार के टॉवर एन्क्लेव की रहने वाली एक महिला की चेन छीनकर दोनों बाइक पर फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित उर्फ 'मोटा' और विनय के रूप में हुई हैै। ये दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : PTI
विस्तार
गुरुग्राम पुलिस ने 11 नवंबर को गुरुग्राम के पालम विहार इलाके में हुई चेन स्नेचिंग (गहने छीनने) की एक घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसीपी (क्राइम) इंदिवर के अनुसार, पालम विहार के टॉवर एन्क्लेव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि शाम के समय बाहर निकलने पर, बाइत सवार दो लोगों ने उसकी चेन छीन ली। पालम विहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई और बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।
विज्ञापन
पालम विहार क्राइम ब्रांच ने 25 नवंबर को ललित उर्फ 'मोटा' को और 26 नवंबर को विनय को गिरफ्तार किया। ये दोनों दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए दिल्ली से गुरुग्राम आते थे। बताया जा रहा है कि वे उन महिलाओं को निशाना बनाते थे जो शाम को टहलने या खरीदारी के लिए बाहर निकलती थीं।
विज्ञापन
