फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram police advisory to city residents do not go delhi after 10 pm with private vehicle as night curfew but no restriction from gurugram admin

गुरुग्राम पुलिस की सलाह : रात 10 बजे के बाद निजी वाहन से न जाएं दिल्ली, होगी परेशानी

Fri, 09 Apr 2021 06:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Apr 2021 06:29 PM IST
सार

- गुरुग्राम प्रशासन की तरफ से दिल्ली आने पर नहीं है कोई रोक
- ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दिल्ली के नाइट कर्फ्यू के चलते होने वाली परेेशानी से बचने के लिए सलाह दी

विज्ञापन
gurugram police advisory to city residents do not go delhi after 10 pm with private vehicle as night curfew but no restriction from gurugram admin
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में लगे नाइट कर्फ्यू के चलते गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है वो रात 10 बजे के बाद निजी वाहन से दिल्ली की ओर न जाएं क्योंकि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू शुरू हो जाता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ये सलाह इसलिए दी है ताकि दिल्ली में जाकर वह परेशान न हों।

विज्ञापन


हालांकि गुरुग्राम से दिल्ली जाने और वहां से आने पर पुलिस या प्रशासन किसी ने कोई रोक नहीं लगाई है। न ही गुरुग्राम प्रशासन द्वारा किसी तरह की मनाही है। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि गुरुग्राम प्रशासन की ओर से दिल्ली जाने पर कोई रोक नहीं है। लेकिन लोगोंं को यह सलाह दी गई है कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू शुरू होने के बाद वहां न जाएं। जिससे किसी भी तरह की परेशानी और ट्रैफिक से बचा जा सके।
विज्ञापन


वहीं गुरुग्राम में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 741 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि सिर्फ 191 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। हालांकि, गनीमत यह है कि संक्रमण के चलते बृहस्पतिवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 368 पर सीमित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


741 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67490 हो गई। इसमें से 62667 संक्रमित स्वस्थ हो चुके, जबकि 4455 मरीज जिले में सक्रिय हैं, जिसमें से 295 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण के इस वर्ष के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से लेकर फरवरी के मध्य तक स्थिति नियंत्रण में थी। मार्च की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी थी, जो अब बेकाबू हो चुकी है। अब जिले में उपचाराधीन 295 मरीजों में से सबसे ज्यादा 266 संक्रमितों का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 23 मरीज कोविड अस्पताल व 6 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।


एक दिन में हुई सर्वाधिक जांच
कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज आए तो वहीं सर्वाधिक 8043 लोगों से रैंडम तौर पर कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। यह इस वर्ष की कोरोना जांच की सर्वाधिक संख्या है। 8043 में से 6776 की आरटी-पीसीआर व 1267 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 89 हजार 174 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 63 हजार 394 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed