फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram: Nodal officer in Chintels Society surrounded by women furious for not shifting flats and property losers to another flat

गुरुग्राम: चिनटेल्स सोसायटी में नोडल अधिकारी को महिलाओं ने घेरा, फ्लैट और संपत्ति गंवाने वालों की दूसरे फ्लैट में शिफ्टिंग नहीं किए जाने पर भड़कीं

Wed, 16 Feb 2022 07:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 07:59 AM IST
सार

लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश था कि फ्लैटों में शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हुआ है। खुद नोडल अधिकारी ने बिल्डर प्रतिनिधि को खाली पड़े फ्लैटों की चाबियां लाने के लिए कहा लेकिन जब तक वह मौजूद रहे चाबियां नहीं आईं।

विज्ञापन
Gurugram: Nodal officer in Chintels Society surrounded by women furious for not shifting flats and property losers to another flat
गुरुग्राम चिंटेल पैराइडाइसो सोसायटी में फ्लैट धराशायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिनटेल्स पैराडाइसो सोसायटी हादसे में मंगलवार को विस्थापित फ्लैट मालिकों और उनके सामान की शिफ्टिंग के काम का जायजा लेने आए नोडल अधिकारी डीटीपी प्रवर्तन का सोसायटी की महिलाओं ने घेराव किया। महिलाएं इस बात को लेकर आक्रोशित थीं कि हादसे के बाद भी बिल्डर पक्ष की ओर से दूसरे फ्लैटों में शिफ्टिंग और क्षतिपूर्ति का काम शुरू नहीं किया गया है। न ही बिल्डर पक्ष की ओर पारदर्शिता बरती जा रही है।

विज्ञापन


कई महिलाओं ने रोते हुए डीटीपी के समक्ष जमीन पर बैठकर बिल्डर प्रतिनिधि की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह भी इस हादसे का जिम्मेदार है। यह आपके सामने बैठा है। इसे गिरफ्तार किया जाए। एक महिला को सोमवार की शाम तक फ्लैट की चाबी देने या फिर होटल में कुछ समय के लिए व्यवस्था कराने का वादा किया था, लेकिन मंगलवार तक फ्लैट की चाबी नहीं मिली और न ही होटल में ठहरने की व्यवस्था हो पाई, जबकि उनकी बेटी की परीक्षाएं चल रहीं हैं।

विज्ञापन

पूर्व में छज्जा गिरने पर कहा था- कोई मरा तो नहीं 

अन्य महिलाओं ने मांग की कि बिल्डर प्रतिनिधि के परिवार को भी फर्श पर सुलाया जाए और उनके साथ रखा जाए। एक निवासी ने कहा कि छह महीने पहले भी जब सोसाइटी के एक फ्लैट का छज्जा गिरा था तब बिल्डर के इसी प्रतिनिधि ने कहा था कि छज्जा ही तो गिरा है, कोई मरा तो नहीं है। एक अन्य निवासी ने कहा कि 15 अगस्त को जब बिल्डर सोसाइटी में आया था, तब उसने कहा था कि जब तक मैं हूं सोसाइटी में कुछ नहीं होगा। अब कहां है बिल्डर? उसे मौके पर बुलवाया जाए।

डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने प्रतिनिधि को लगाई फटकार

लोगों में इस बात को लेकर भी आक्रोश था कि फ्लैटों में शिफ्ट करने का काम शुरू नहीं हुआ है। खुद नोडल अधिकारी ने बिल्डर प्रतिनिधि को खाली पड़े फ्लैटों की चाबियां लाने के लिए कहा लेकिन जब तक वह मौजूद रहे चाबियां नहीं आईं। नोडल अधिकारी और डीटीपी प्रवर्तन आरएस बाठ ने बिल्डर के प्रतिनिधि को इस बात के लिए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सोसाइटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि फ्लैट मालिकों के हित सबसे पहली प्राथमिकता पर हैं। इस सोसाइटी के डी टॉवर में बृहस्पतिवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed