{"_id":"672fa15a0ebd319a990527fd","slug":"gurugram-news-zone-2-parks-will-be-illuminated-with-rs-15-crore-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43456-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News:डेढ़ करोड़ से रोशन होंगे जोन-2 के पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News:डेढ़ करोड़ से रोशन होंगे जोन-2 के पार्क
विज्ञापन
शहर के जोन-2 क्षेत्र के पार्कों की लाइटों की हालत खस्ता है। इन पार्कों में सूरज ढलने के बाद अंधेरा छाने लगता है। इस कारण लोग रात में इन पार्कों में टहलने नहीं जा पाते हैं। अब निगम ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए पार्क में कम ऊंचाई वाली लाइटें लगाने की योजना बनाई है। इस पर 1.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने निविदा जारी करके एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं।
निगम क्षेत्र के चारों जोन में 1200 से ज्यादा पार्क हैं। इन पार्कों का रखरखाव आरडब्ल्यूए और स्वयं नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। पार्कों की स्ट्रीट लाइट खराब व जर्जर अवस्था में होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग पार्कों में घूम नहीं पा रहे हैं न ही बच्चे पार्कों में खेल पा रहे हैं। इसको लेकर नगर निगम की बिजली शाखा ने कार्ययोजना तैयार की है। निगम अधिकारियों ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही वर्कआर्डर जारी कर दिए जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
शहर में एक लाख से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लगीं
अब तक शहर में एक लाख से भी ज्यादा स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। इसके अलावा निगम की ओर से शहर की जिन सड़कों व गलियों पर अंधेरा रहता है, उन्हें रोशन करने की भी योजना बनाई है। इन सड़कों व गलियों में 15 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसको लेकर निगम ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है।