{"_id":"631424e8f0cf7d4264532993","slug":"gurugram-news-rs-50-lakh-extortion-sought-in-the-name-of-lawrence-bishnoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, कहा- सभी को मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगी 50 लाख की रंगदारी, कहा- सभी को मार देंगे
Sun, 04 Sep 2022 09:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 04 Sep 2022 09:39 AM IST
सार
आरोपियों ने व्हाट्सएप्प कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखनगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति से रेलवे का मुआवजा आने पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए रंगदारी मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूल रूप से गांव पातली निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन रेलवे लाइन में फंसी थी जिसका उनकी पत्नी के खाते में 74,56,883 रुपये मुआवजा आया है। इसकी जानकारी जब से कर्मबीर को लगी है तब से वह और उसके बेटे दीपक व मोहित उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और पैसे न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में बीते 29 अगस्त को भी आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भी पीड़ित की फोटो पर लाल क्रॉस कर उसे धमका रहे हैं। आरोपी पैसे न देने की स्थिति में सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन