Gurugram News: नए साल के जश्न पर लग सकता है पहरा, आयोजन स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन के बाद ही मिलेगी अनुमति
आयोजन करने वाले को स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी होगी कि उसके पास कितनी जगह है और जश्न में कितने लोग शामिल होंगे। दूसरी ओर यह माना जा रहा है कि नए साल के जश्न की अनुमति कोरोना गाइडलाइन जारी होने के बाद ही दी जाएगी।
विस्तार
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी नए साल के जश्न पर पहरा लग सकता है। सुरक्षित आयोजनों के लिए साइबर सिटी की पुलिस अपने स्तर पर तैयारी करने में जुटी है। इस बार आयोजकों को नए साल पर जश्न मनाने के लिए पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके लिए एक निर्धारित फार्म के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं।
आयोजन करने वाले को स्थानीय पुलिस को जानकारी देनी होगी कि उसके पास कितनी जगह है और जश्न में कितने लोग शामिल होंगे। दूसरी ओर यह माना जा रहा है कि नए साल के जश्न की अनुमति कोरोना गाइडलाइन जारी होने के बाद ही दी जाएगी।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एनसीआर के लोग नए साल का जश्न मनाने आते हैं। ऐसे में यहां के पब, बार व होटलों में आकर्षक पैकेज देकर लोगों को लुभाया जाता है। कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका के चलते नए साल के जश्न पर पहरा लगने की उम्मीद है।
इन जगहों पर होते हैं सबसे अधिक कार्यक्रम
- एम जी रोड के दोनों तरफ बने मॉल के पब व बार के साथ-साथ होटल ।
- सेक्टर 29 की मार्केट, लेजरवैली पार्क, हुडा जिमखाना क्लब, साइबर हब।
वाहन फ्री किया जाता है एमजी रोड
नए साल के जश्न पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एमजी रोड को वाहन फ्री किया जाता है। यहां पर आने वाले लोगों के वाहनों को लेजरवैली पार्क में पार्क कराया जाता है। जहां से उनको अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने के लिए सिटी बस से भेजा जाता है। पुलिस की ओर से जश्नों में उमड़ने वाली भीड़ पर भी काम किया जा रहा है।
नए साल के जश्न को लेकर पुलिस की ओर से कोरोना गाइडलाइन के हिसाब से ही अनुमति होगी। पुलिस उमड़ने वाली भीड़ व स्थिति के हिसाब से प्लानिंग करेगी। अभी सरकार की ओर से आने वाली गाइडलाइन का इंतजार है।
- कला रामचन्द्रन , पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।