फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram News 80 lakh rupees transferred by threatening to make obscene photos viral three arrested

10वीं की छात्रा से ट्रांसफर कराए 80 लाख: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी...पोती से खाली कराया दादी का बैंक खाता

Wed, 25 Dec 2024 02:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Dec 2024 02:30 PM IST
सार

गुरुग्राम में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर दसवीं कक्षा की छात्रा से आरोपियों ने 80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Gurugram News 80 lakh rupees transferred by threatening to make obscene photos viral three arrested
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी की पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की से 80 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने 10वीं में पढ़ने वाली लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देकर उसकी दादी के बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करा लिए थे। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी सुमित कटारिया व कुशा, और खुडाना महेंद्रगढ़ निवासी सुमित तंवर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके चार दिन की रिमांड पर लिया है। 
विज्ञापन


21 दिसंबर को थाना सेक्टर-10 में एक महिला ने शिकायत में कहा था कि उनके खाते में जमीन के रुपये थे। उनकी पोती ही मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए सामान मंगाती थी। कुछ लोगों ने 15 वर्षीय पोती को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उनके खाते से लगभग 80 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने किशोरी को ब्लेकमैल कर फरवरी से अक्तूबर के बीच लगभग 80 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए। बैंक खाते से रुपये खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद दादी ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने बताया कि फरवरी में पीड़ित किशोरी के फोटो को एडिट कर आरोपियों ने ब्लैकमेल करना शुरू किया। किशोरी का यह फोटो एक युवक से दूसरे युवक के पास पहुंचा और कई युवकों ने किशोरी को ब्लेकमैल करके 80 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। 

 

किशोरी ने अपनी दादी के बैंक खाते से किन-किन खातों में कितने रुपये ट्रांसफर किए हैं, इसकी जानकारी संबंधित बैंक से मांगी गई है। बैंक खाते की पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि किस आरोपी के खाते में कितने रुपये ट्रांसफर हुए हैं। 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के बैंक खातों में अलग-अलग समय पर पांच हजार रुपये लेकर लगभग एक लाख रुपये तक ट्रांसफर किए गए हैं।

पूछताछ में खुलेगा ब्लैकमेल करने का पूरा सच 
मामले में किशोरी की दादी की ओर से सात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान ही किशोरी को ब्लैकमेल करने के पूरे सच का खुलासा हो पाएगा। पूछताछ के दौरान आरोपियों से पता चलेगा कि इस मामले में कितने लोग संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed