फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram Metro: 27 stations will be developed by dividing them into three groups.

गुरुग्राम मेट्रो: 27 स्टेशनों को तीन ग्रुपों में बांटकर किया जाएगा विकसित

Sat, 28 Sep 2024 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Metro: 27 stations will be developed by dividing them into three groups.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड की ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में शामिल 27 स्टेशनों को तीन ग्रुपों में बांटकर विकसित किया जाएगा। इसमें छह स्टेशनों का समग्र विकास, 14 में पार्किंग की उपलब्धता और 6 को छोटे स्तर के स्टेशनों को शामिल किया गया है। छोटे स्टेशनों पर वाहन पार्क करने की सुविधा नहीं होगी। कुछ स्टेशनों पर स्काई वाॅक बनाने की योजना है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर काम किया जा रहा है। इसमें 27 स्टेशनों का बनाया जाना है। योजना के अनुसार ओल्ड मेट्रो परियोजना में सेक्टर 23ए में सबसे बड़ा पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। यहां पर जमीन की उपलब्धता ज्यादा होने पर इसे वाहनों के पार्किंग के लिए खास तौर से विकसित किया जाएगा। वाहनों को पार्क कर मेट्रो सेवा का लाभ उठा सकते हैं। सेक्टर 45, साइबर पार्क, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार, सेक्टर दस, सेक्टर 37, सेक्टर नौ, सेक्टर सात, सेक्टर पांच, पालम विहार और सेक्टर 22 में पार्किंग का इंतजाम होगा।
विज्ञापन

हरियाली का खास रखा जाएगा ध्यान
ओल्ड मेट्रो परियोजना में हरियाली का खास ध्यान रखा जाएगा। जीएमआरएल की योजना है कि मेट्रो कॉरिडोर के साथ ग्रीन बेल्ट को लोगों के लिए खास तरीके से विकसित किया जाए। मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 47, सुभाषा चौक, सेक्टर 72ए, बसई गांव व साइबर सिटी को नॉन मोटर व्हीकल और हरियाली का खास ध्यान रखा जाएगा। दूसरी ओर कॉरिडोर के आसपास के तालाबों व ड्रेन को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। 12 ऐसे स्टेशन है जोकि सीधे जुड़ाव वाले हैं। इसमें मिलेनियम सिटी, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, उद्योग विहार, सेक्टर दस, सेक्टर 37 व उद्योग विहार समेत अन्य हैं। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि हर मेट्रो स्टेशन के लोकेशन के अनुसार इसे तैयार किया जाएगा। इसलिए तीन ग्रुपों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन

इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मुख्य गलियारा (26.65) किमी और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक (1.85 किमी) शामिल है। मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed