फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram man jumps in front of New Delhi-Ajmer Shatabdi Express train

गुरुग्राम: दिल्ली-अजमेर शताब्दी के सामने कूदकर युवक ने दी जान, पुलिस ने बरामद किया क्षत-विक्षत शव

Wed, 09 Feb 2022 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 09 Feb 2022 02:09 PM IST
सार

गुरुग्राम रेलवे पुलिस के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि युवक शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूद गया था और इसकी पुष्टि ट्रेन के ड्राइवर ने की है।

विज्ञापन
Gurugram man jumps in front of New Delhi-Ajmer Shatabdi Express train
रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बुधवार सुबह से एक युवक ने नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान दे दी। रेलवे पुलिस का कहना है कि युवक की उम्र 20-30 वर्ष के बीच में रही होगी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया था। हालांकि पुलिस अब तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है। मृतक की पहचान करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि, रेलवे पुलिस को बुधवार सुबह 7.30 बजे यह सूचना मिली कि गुरुग्राम और गढ़ी-हरसारू रेलवे स्टेशन के बीच में पटरियों पर एक शव मिला है। इसके बाद एक टीम वहां पहुंची जिसने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गुरुग्राम रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुग्राम रेलवे पुलिस के इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि युवक शताब्दी एक्सप्रेस के सामने कूद गया था और इसकी पुष्टि ट्रेन के ड्राइवर ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed