{"_id":"615835f88ebc3e334a5ec245","slug":"gurugram-in-coralwood-society-more-than-100-people-sick-after-drinking-borewell-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बोरवेल का पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, अधिकांश को उल्दी दस्त की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बोरवेल का पानी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, अधिकांश को उल्दी दस्त की समस्या
Sat, 02 Oct 2021 04:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 02 Oct 2021 04:05 PM IST
सार
सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र सोनी ने बताया कि सोसाइटी में बिल्डर द्वारा लगाए गए बोरवेल से पानी आता है। शुक्रवार को पानी को पीने से सोसाइटी के लगभग हर घर में से कोई न कोई बीमार हो गया है। लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-84 स्थित कोरलवुड सोसाइटी में बोरवेल का पानी पीने से सौ से ज्यादा लोग बीमार पड़ गए हैं। बच्चे, बुजुर्ग सहित ज्यादातर को उल्टी-दस्त की समस्या हो गई है। इनमें से कई लोगों को तो कई प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। खराब पानी की आपूर्ति से लोगों में गुस्सा है। यहां नहरी पानी के लिए सोसाइटी के लोग काफी समय से मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र सोनी ने बताया कि सोसाइटी में बिल्डर द्वारा लगाए गए बोरवेल से पानी आता है। शुक्रवार को पानी को पीने से सोसाइटी के लगभग हर घर में से कोई न कोई बीमार हो गया है। लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या है। इस मामले की शिकायत नगर निगम, जीएमडीए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को ट्वीट कर दी गई है।
विज्ञापन
देर शाम तक नहीं पहुंचे थे बिल्डर या अधिकारी
हालांकि देर शाम तक कोई भी अधिकारी या बिल्डर मौके पर नहीं पहुंचा। कई बीमार लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ा। यहां लोग काफी समय से नहरी पानी की मांग कर रहे थे। अब बोरवेल के पानी से बीमारी फैलने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
ट्वीट के माध्यम से खुद एवं परिवार के बीमार होने की जानकारी देने वालों में वरुण कथूरिया, अंकुर शर्मा, मनीष कुमार, आयुदीप आदि शामिल हैं। इन सभी निगमायुक्त जिला उपायुक्त, जीएमडीए सहित कई उच्च अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में डीसी और निगमायुक्त की ओर से देर शाम तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
बोरवेल के गंदे पानी से लोग बीमार हुए हैं। पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया है। नहरी पानी की मांग कई बार की जा चुकी है।-पूरन सिंह बघेल, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए कोरलवुड सोसाइटी
इस मामले की शिकायत उनके पास नहीं आई है। लेकिन कई माध्यमों से जानकारी हुई है। इसके आधार पर निगम के अधिकारियों को मौके पर निरीक्षण तथा जांच करने को कहा गया है। उसी के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा जाएगा।-मधु आजाद, मेयर
जलापूर्ति की समस्या हर जगह
शहर की अधिकांश नई सोसाइटियों में अभी तक नहरी पानी का बंदोबस्त नहीं हो सका है। यहां टैंकरों और बोरवेल के पानी से समय-समय पर लोग बीमार पड़ जाते हैं। इन सोसाइटियों में निजी व्यवसाय करने वाले लोग टैंकरों से पानी पहुंचाते हैं। इसके लिए कई बार पानी माफिया क्षेत्र के बंटवारे को लेकर लड़ते-झगड़ते भी हैं। वहीं बोरवेल का पानी अशुद्ध होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
सारे होम्स सोसाइटी में जीएमडीए के पानी कनेक्शन की मांग
सेक्टर- 91 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में जीएमडीए के पानी का कनेक्शन न होने से लोग टैंकरों का पानी पीने को मजबूर हैं। सोसाइटी के लोग व पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण मलिक ने बिल्डर को पत्र लिखा है। जीएमडीए से पानी कनेक्शन के लिए आवेदन करने की मांग की है। बिल्डर को बताया है कि टैंकरों के पानी से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रवीण मलिक ने बताया कि जीएमडीए की जलापूर्ति के लिए विगत अगस्त में भी मांग की जा चुकी है। आसपास की 25 से अधिक सोसाइटियों में जीएमडीए का पानी पहुंच चुका है, लेकिन यहां इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। टैंकरों से पूरी आपूर्ति न होने पर मजबूरन भूमिगत जल का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे भूमिगत जलस्तर डार्क जोन में चला गया है।
बिना पानी कनेक्शन के ही भेज रहे बिल
सरस्वती कुंज इलाके में कई घरों मेें बिना पानी कनेक्शन के ही बिल भेजे जा रहे हैं। समस्या को लेकर इलाके के निवासी सुशील ने नगर निगम व डीसी को ट्वीट के माध्यम से शिकायत की है। आरोप है कि पानी की व्यवस्था ही नहीं है, इसके बाद भी बिल भेजा जा रहा है। इसे लेकर पहले भी शिकायत की जा चुकी है, फिर भी हर माह बिल आ जाता है। वहीं सेक्टर-46 स्थित शास्त्री पार्क में वाटर मोटर खराब होने से तीन दिन से जलापूर्ति बाधित है। लोग टैंकरों से पानी मंगाने पर मजबूर हैं।