Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram did not get to host state level school sports competition

गुरुग्राम को नहीं मिली राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की मेजबानी

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gurugram did not get to host state level school sports competition
गुरुग्राम। स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा अंडर-11 आयुवर्ग एवं अंडर-14 आयुवर्ग की राज्य स्तरीय खेलों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें 16 जिलों को अलग-अलग खेलों की मेजबानी दी गई है। लेकिन गुरुग्राम को राज्य स्तर पर किसी भी खेल की मेजबानी नहीं मिली है। जबकि बीते वर्षों में गुुरुग्राम जिले में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होती रही हैं, वहीं खेल विभाग द्वारा भी गुरुग्राम में राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में जिले को किसी भी खेल की मेजबानी नहीं मिलना आश्चर्यजनक बात है। जबकि गुरुग्राम के साथ लगते जिले फरीदाबाद को बैडमिंटन एवं शूटिंग और रेवाड़ी को योग एवं सॉफ्टबाल की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 1 दिसंबर से अंडर-11 आयुवर्ग एवं अंडर-14 आयुवर्ग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें सभी जिलों से खिलाड़ी व टीमें हिस्सा लेंगी। 1 से 3 दिसंबर तक फतेहाबाद में फुटबॉल व खो-खो प्रतियोगिता, पंचकूला में स्केटिंग, लॉन टेनिस और ताइक्वांडो, फरीदाबाद में बैडमिंटन एवं शूटिंग प्रतियोगिता, अंबाला में जिम्नास्टिक एवं टग ऑफ वार प्रतियोगिता, रेवाड़ी में योग एवं सॉफ्टबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। 9 से 11 दिसंबर तक करनाल में फेंसिंग एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता, हिसार में कल्चर प्रोग्राम एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वहीं, कुरुक्षेत्र में हॉकी एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता, सिरसा में नेट बॉल एवं थ्रोबाल प्रतियोगिता, रोहतक में आर्चरी एवं कोर्फबाल प्रतियोगिता, झज्जर में क्रिकेट एवं कबड्डी प्रतियोगिता, सोनीपत में बॉक्सिंग एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता, भिवानी में रेसलिंग एवं जूडो प्रतियोगिता, चरखी दादरी में कराटे एवं हैंडबाल प्रतियोगिता, पानीपत में तैराकी एवं शतरंज प्रतियोगिता और कैथल में एथलेटिक्स एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा विभाग के एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि गुरुग्राम सहित अन्य कई जिलों को मेजबानी नहीं मिली है। खेलों की मेजबानी शिक्षा निदेशालय की ओर से चयन की गई है, इसके बारे में जिला स्तर पर कोई भी जानकारी नहीं दी जा सकती। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से 18 दिसंबर के मध्य करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed