फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugram class 8th girl abducted and molested by three youth obscene video goes viral then family came to know

गुरुग्राम: 8वीं की छात्रा का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल हुआ तो पिता पहुंचे थाने

Mon, 13 Mar 2023 10:55 AM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 13 Mar 2023 10:55 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं जो दूसरे स्कूल में पढ़ रहे हैं, जबकि तीसरे ने पढ़ाई छोड़ दी है। डीसीपी उपासना ने बताया कि, शिकायत मिलते ही हमने बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
Gurugram class 8th girl abducted and molested by three youth obscene video goes viral then family came to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम के सोहना से तीन युवकों की दरिंदगी का मामला सामने आ रहा है। यहां एक कक्षा आठ की छात्रा को पहले उसके स्कूल से अगवा किया गया फिर तीन युवकों ने मिलकर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया। यह वाकया रविवार का है जब छात्रा एक खेल के कार्यक्रम के तहत स्कूल गई थी। डीसीपी साउथ उपासना ने बताया कि, आरोपियों ने लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन तेज कर दी और पीड़िता का मेडिकल भी करा लिया गया है। 

विज्ञापन


14 वर्षीय पीड़िता के पिता की शिकायत के अनुसार बीते साल 18 दिसंबर को उनकी बेटी को उसके स्कूल से तीन युवकों ने किडनैप कर लिया था। इनके नाम मयंक, गौरव और हरीश हैं। वह बच्ची को पहाड़ी इलाके में ले गए और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पिता का कहना है कि मेरी बेटी ने ये बात अपने तक रखी, जब तक कि शनिवार(11 मार्च) को मुझे वीडियो के बारे में पता नहीं चला। वीडियो देखकर जब मैंने बेटी से इस बारे में पूछा तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और पूरी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363(अपहरण) और 376-डी (16 साल से कम उम्र की महिला के साथ दुष्कर्म) के साथ ही पॉक्सो एक्ट की धारा 13/6 के तहत सोहना सदर थाने में एफआईआर दर्ज की है।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से दो कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं जो दूसरे स्कूल में पढ़ रहे हैं, जबकि तीसरे ने पढ़ाई छोड़ दी है। डीसीपी उपासना ने बताया कि, शिकायत मिलते ही हमने बिना किसी देरी के एफआईआर दर्ज की और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed