{"_id":"60e9d89c8ebc3ec20451a06c","slug":"gurugram-becomes-first-district-to-introduce-sputnik-v-vaccine-at-government-center-gurgaon-news-noi592738110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासकीय केंद्र पर स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाने वाला पहला जिला बना गुरुग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासकीय केंद्र पर स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाने वाला पहला जिला बना गुरुग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। टीकाकरण कार्यक्रम के तहत रिकॉर्ड संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाकर देश में अपनी अलग पहचान बना रहे गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शनिवार को सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनक में स्पुतनिक-वी का टीका लगाकर एक और रिकॉर्ड बनाया है। शासकीय केंद्र पर रूस निर्मित स्पुतनिक-वी वैक्सीन लगाने वाला गुुरुग्राम देश का पहला जिला बन गया है। शनिवार को सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने शनिवार को स्पुतनिक-वी के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान के तहत नित नए प्रयोग कर गुरुग्राम जिले ने प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश मे अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोना की दूसरी लहर के समय गुरुग्राम में भी वही हालात थे जो देश के अन्य बड़े शहरों में देखे जा रहे थे लेकिन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से काफी कम समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन टीम ने जिस प्रकार से जिले के नागरिकों को टीका लगाने में तत्परता दिखाई है, उसी की बदौलत गुरुग्राम टीकाकरण के मामले में देश में अग्रणी बन गया है।
सभी को पहली डोज जरूरी
अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि जिले में अभी कोविशील्ड व कोवाक्सिन का टीका लगाया जा रहा है जबकि अब स्पुतनिक-वी वैक्सीन भी लोगों के लिए उपलब्ध हो गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत गुरुग्राम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है लेकिन इसको और गति देने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों द्वारा जो तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, उससे पहले जिले के प्रत्येक नागरिक को कम से कम वैक्सीन की पहली डोज जरूर लगानी है।
विज्ञापन
संस्था ने उपलब्ध कराई 5 हजार डोज
जिले में डॉक्टर्स फॉर यू नामक संस्था ने शासकीय स्वास्थ्य विभाग को स्पुतनिक वी वैक्सीन उपलब्ध कराई है। संस्था ने अभी 5 हजार डोज उपलब्ध कराई है व आगामी कुछ दिनों में पंद्रह हजार डोज और उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्पुतनिक-वी वैक्सीन कोरोना को हराने में उतनी ही कारगर है जितनी कि कोविशील्ड व कोवाक्सीन है। ऐसे में लोग बिना किसी चिंता के वैक्सीन लगवा सकते हैं।
21-28 दिन में लगवा सकते हैं दूसरी डोज
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि स्पुतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज लगवाने वाले लोग 21 से 28 दिन के बीच दूसरी डोज लगवा सकते हैं। प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों को रोजाना विस्तृत रिपोर्ट जारी कर वैक्सीनेशन कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी कुछ दिन में स्पुतनिक-वी वैक्सीन की 15 हजार डोज मिलते ही व्यापक स्तर पर शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके बारे में लोगों को जल्द ही दी जाएगी।