फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gurugaman will be provided to GU, three new routes started

जीयू तक मिलेगी गुरुगमन, तीन नए रुट शुरू

Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gurugaman will be provided to GU, three new routes started
जीयू तक मिलेगी गुरुगमन, तीन नए रूट शुरू
विज्ञापन

गुरुग्राम। बस अड्डे से अब गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (जीयू) के लिए सीधी बस मिल जाएगी। गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने तीन नए रूट शुरू किए हैं। तीन नए रूट शुरू होने के बाद रूटों की संख्या 13 से बढ़कर 16 हो गई है। इन सभी रूटों पर 127 बसों का संचालन किया जा रहा है। जीएमसीबीएल के प्रवक्ता के मुताबिक, तीन नए शुरू किए गए 211 नंबर रूट बस अड्डे से बिजनेस टावर का है। यह पहली बस होगी जो जीयू से होकर निकलेगी। सुबह सात बजे से बस मिलेगी। इस रूट पर छह बसें लगाई गई हैं। रूट नंबर 254ए पर गुरुग्राम बस अड्डे से मारुति उद्योग मानेसर तक संचालित होगी। यह बस हयातपुर होते हुए गांव भांगरोला के रास्ते मारुति मानेसर प्लांट पर पहुंचेगी। तीसरा रूट हुडा सिटी सेंटर से पारस अस्पताल होते हुए वापस हुडा सिटी सेंटर के लिए 111एम शुरू किया गया है। इन रूटों पर पहले दिन यात्रियों की संख्या कम रही। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed