{"_id":"6a62086983909cc38f069a6e","slug":"gurgaons-brilliant-victory-in-under-23-cricket-defeated-mahendragarh-by-8-wickets-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-95400-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अंडर-23 क्रिकेट में गुड़गांव की शानदार जीत, महेंद्रगढ़ को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अंडर-23 क्रिकेट में गुड़गांव की शानदार जीत, महेंद्रगढ़ को 8 विकेट से हराया
विज्ञापन
- सौरव यादव की घातक गेंदबाजी, लक्ष्य यादव के अर्धशतक से आसान हुई जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से आयोजित अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में गुड़गांव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महेंद्रगढ़ को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। रोहतक के भिवानी रोड स्थित 22 यार्ड्स ग्राउंड पर खेले गए टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुड़गांव ने एकतरफा अंदाज में मुकाबला अपने नाम किया।
गुड़गांव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी महेंद्रगढ़ की टीम 34.1 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से टीनू गोयल ने 39 रन बनाए। गर्व ककरालिया और मनोज कुमार ने 26-26 रन का योगदान दिया, जबकि अनीश कुमार ने 17 रन बनाए। गुड़गांव के गेंदबाज सौरव यादव ने प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लेकर महेंद्रगढ़ की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। आरव जेफ, यश कटारिया और यश सिंह ने भी दो-दो विकेट हासिल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। लक्ष्य यादव ने नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं अभिराज वशिष्ठ ने 46 और प्रिंस लोहिया ने 39 रन बनाए। गुड़गांव ने दो विकेट खोकर 18.4 ओवर में 152 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। महेंद्रगढ़ की ओर से गर्व ककरालिया और अभय ने एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ गुड़गांव की टीम को टूर्नामेंट में चार अंक मिले।