फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gsfdg

Gurugram News: बिजली आपूर्ति होगी बेहतर, 52.50 करोड़ रुपये की लागत से लाइन बिछाने का काम शुरू

Fri, 02 Jan 2026 05:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
gsfdg
- 18 गांवों और दो लाख से अधिक आबादी को मिलेगी राहत, साल के अंत तक पूरा होने का लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से बेहतर बिजली आपूर्ति का इंतजार है, जिसे अब उटावड़ में बन रहे 66 केवी पावर हाउस से नई दिशा मिलने जा रही है। इस पावर हाउस को जोड़ने के लिए रंगाला (जिला नूंह) से हाई वोल्टेज बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेज कर दिया गया है। इस पूरी परियोजना पर लगभग 52 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के एसडीओ देव रत्न के अनुसार बिजली लाइन बिछाने के लिए टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं और टॉवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक या स्थानीय बाधा न आए, इसके लिए एसडीएम अर्पितम सिंह ने बिजली निगम के एसडीओ जसवीर बैनीवाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के अनुसार हाई वोल्टेज लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे चालू वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद उटावड़ पावर हाउस को भी कार्यशील कर दिया जाएगा। पावर हाउस शुरू होते ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह परियोजना खास अहम मानी जा रही है। आए दिन होने वाली बिजली कटौती, वोल्टेज की समस्या और कृषि कार्यों में आने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। 18 गांवों में बेहतर बिजली सप्लाई होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों, छोटे व्यापारियों और विद्यार्थियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।


उल्लेखनीय है कि उटावड़ पावर हाउस के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने बिजली मंत्री अनिल विज से मुलाकात की थी। इसके बाद बिजली मंत्री ने कार्य में तेजी लाने का भरोसा दिलाया था। अब परियोजना के धरातल पर तेज गति से आगे बढ़ने से लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही क्षेत्र को स्थायी और मजबूत बिजली व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed