{"_id":"655e4962651ca8c50a094a3d","slug":"grampedia-website-started-on-the-lines-of-wikipedia-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19089-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट हुई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सोहना खंड में किया ग्रामपीडिया वेबसाइट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गांव से जुड़ी सूक्षम जानकारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने और गांव की युवा शक्ति को गांव की ऐतिहासिक विरासत से रूबरू कराया जाएगा। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बुधवार को सोहना खंड में विकिपीडिया की तर्ज पर ग्रामपीडिया वेबसाइट का शुभारंभ किया। ऑस्टेरे सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सोहना स्थित अग्रवाल धर्मशाला में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह ग्राम पंचायत का खुद का पोर्टल होगा, जिस पर ग्रामवासी अपने गांव के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी व मानचित्र सहित अपलोड कर सकेंगे।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने ग्रामपीडिया वेबसाइट का शुभारंभ करने के बाद सोहना खंड के पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए पोर्टल से निश्चित रूप से गांवों की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामपीडिया वेबसाइट एक अभिनव पहल है जो गांवों में सतत् और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के समग्र लक्ष्य में योगदान देने वाले शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और ग्रामीण विकास में रुचि रखने वाले अन्य हितधारकों के लिए एक मूल्यवान उपकरण होगा। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से ग्रामपीडिया वेबसाइट पर गांव से जुड़ी प्रत्येक जानकारी लोकेशन सहित उपलब्ध कराई गई है। जिसमें गांव की आबादी, कुल क्षेत्र, गांव में उपलब्ध संसाधन व सुविधाओं सहित गांव के जनप्रतिनिधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने कहा कि सोहना खंड में इस कार्यक्रम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लाॅन्च किया गया। जिसे बाद में विस्तार देते हुए जिले के सभी खंडों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट उन लोगों के लिए भी एक अच्छी पहल साबित होगी जो जीवनयापन की तलाश में गांव से दूर जा चुके हैं। लेकिन अब वे पुनः अपनी गांव की मिट्टी से जुड़कर गांव के विकास में अपना योगदान देने के इच्छुक हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश, पंचायत समिति सोहना के वाइस चेयरमैन महेश खटाना, सोहना के तहसीलदार लच्छीराम, बीडीपीओ हितेश कुमार, ऑस्टेरे सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड से सीईओ शिखिर गुप्ता, सीटीओ एमआर राहुल टेनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
गांव के विकास में मिलेगी मदद
डीसी ने कहा कि वेबसाइट पर संबंधित पंचायत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होने से गांव में नई विकास परियोजनाओं को शुरू करने में भी आसानी होगी। वेबसाइट पर सभी संबंधित गांव अपनी विकास परियोजनाओं की जरूरतों को स्वयं अपलोड कर सकेंगे ताकि सीएसआर फंड के तहत औद्योगिक संस्थानों को भी अपनी सुविधा व बजट के हिसाब से गांव का चयन करने में आसानी रहेगी।