{"_id":"603e41138ebc3e769b1b6b79","slug":"graduation-examinations-will-be-held-from-today-gurgaon-news-noi568751048","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से होंगी स्नातक फाइनल की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से होंगी स्नातक फाइनल की परीक्षाएं
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्नातक अंतिम वर्ष बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। जिले के पांच महाविद्यालयों में यह परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्र में आयोजित की जाएंगी। ऑफलाइन परीक्षाओं की डेटशीट महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गईं है। पहले दिन पॉलिटिकल साइंस, संख्यिकी, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट समेत अन्य विषयों की परीक्षा होंगी। जिसमें गुरुग्राम जिला से केवल फाइनल ईयर के छात्र ही परीक्षा देंगे।
परीक्षाओं के दौरान छात्रों को कोविड-19 के तहत सभी नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क के किसी भी छात्र को महाविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी परीक्षार्थी को अपने पानी की बोतल, सेनिटाइजर साथ में लेकर आना होगा। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षाओं के लिए निर्धारित अंक योजना के अनुसार 3 घंटे की परीक्षा होगी।
वहीं, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प दिया है जो कोरोना पॉजिटिव हैं या जिनके परिवार का कोई सदस्य संक्रमित होने के कारण वह क्वारंटीन है। जो छात्र कंटेनमेंट जोन में रहते हैं, विदेश में है या दूसरे राज्यों में है, वह भी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। इसके अलावा जो छात्र किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनको भी ऑनलाइन परीक्षा की अनुमति दी गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इन परीक्षार्थियों को विभागाध्यक्ष और महाविद्यालय के प्राचार्य को अपने स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा में भाग लेने के बारे में अवगत कराना होगा।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि स्नातक की फाइनल वर्ष की परीक्षा में जो परीक्षार्थी ऑफलाइन परीक्षा या ऑनलाइन परीक्षा देना शुरू करेगा, वह अपना विकल्प नहीं बदल सकेगा। परीक्षाएं शुरू होने से पहले मंगलवार को महाविद्यालय के कमरों को सैनिटाइज भी किया गया है, ताकि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी संक्रमण से बच सकें।
परीक्षा देने आने वाले सभी परीक्षार्थियों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। बिना मास्क किसी भी परीक्षार्थी को महाविद्यालय में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा के लिए महाविद्यालय में कमरों को सैनिटाइज कराया गया हैै।
- आरके गर्ग, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 गुरुग्राम।