{"_id":"62112ff82e3ed2445c441abc","slug":"governor-observed-birds-in-sultanpur-garden-gurgaon-news-noi633165189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर उद्यान में राज्यपाल ने परिंदों को निहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर उद्यान में राज्यपाल ने परिंदों को निहारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक जंगल और हरित क्षेत्र को संतुलित रूप से विकसित कर रही है। इसके लिए 770 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। वह शनिवार को सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। उन्होंने यहां पौधरोपण किया और परिंदों को निहारा।
राज्यपाल ने उद्यान में बने इंटरप्रिटेशन सेंटर में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों के फोटो देखे और वहां लगे बटन दबाकर उनकी अलग-अलग आवाजें सुनी। इन परिंदों के अलग-अलग देशों से आने के रूट को एक चार्ट के माध्यम से समझा। परिंदों के खानपान और आदतों के बारे में पूछा। उनको बताया गया कि हर वर्ष विभिन्न देशों से 100 से अधिक प्रजातियों के लगभग 50,000 पक्षी आते हैं।
उन्होंने ने अधिकारियों से कहा कि स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को यहां भ्रमण करवाएं। जिससे उन्हें पक्षियों के बारे में जानकारी मिले और उनके मन में पक्षी प्रेम जगाया जा सके। सभी की सामूहिक व नैतिक जिम्मेदारी है कि इन स्थानों का संरक्षण हो। प्रदेश सरकार ने जल स्रोतों व वेटलैंड के महत्व को ध्यान में रखते हुए पोंड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी बनाई है। इसके माध्यम से वर्तमान व आगामी वर्ष में करीब 4500 तालाबों का जीर्णोद्धार का किया जाएगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने उद्यान परिसर में ही शिवाजी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद अतिथि पुस्तिका में टिप्पणी सहित अपने कथन दर्ज किए। स्थानीय लोगों ने पगड़ी पहना कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक महेंद्र सिंह मलिक, मंडल वन अधिकारी ( वन्य प्राणी ) राजेंद्र सिंह डांगी, वन विकास निगम के महाप्रबंधक प्रदीप गुलिया, डीसीपी मानेसर मनबीर सिंह, प्रोटोकोल अफसर वत्सल वशिष्ट, पटौदी एसडीएम प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार रणसिंह गोदरा, वन निरीक्षक आरके चहल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।