Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Government coffers boosted by fines for spitting and burning trash

Gurugram News: थूकने और कचरा जलाने से चमका सरकारी खजाना

Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
Government coffers boosted by fines for spitting and burning trash
सड़क पर से मिट्टी उठाती निगम की टीम। स्त्रोत- नगर निगम
प्रदूषण फैलाने वालों पर एमसीजी का शिकंजा, 17 दिन में 45.82 लाख का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी ने जोन-3 में डस्ट एक्शन प्लान का लिया जायजा
नंबर गेम - 634 चालान निगम ने काटे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में में बढ़ते प्रदूषण और गंदगी के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लापरवाह लोगों पर नगर निगम (एमसीजी) ने कार्रवाई की है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के आदेश पर प्रवर्तन टीमों ने पिछले 17 दिनों (24 अक्तूबर से 10 नवंबर 2026) में शहरभर में कार्रवाई की। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन के इस्तेमाल, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, खुले में कचरा जलाने और धूल नियंत्रण के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ 634 चालान काटे गए।
लोगों की इस मनमानी और लापरवाही के कारण जुर्माने के रूप में सरकारी खजाने में 45.82 लाख रुपये जमा हुए हैं। इसके साथ ही निगम की टीमें एंटी-स्मॉग गन और पानी के छिड़काव से प्रदूषण प्रभावित इलाकों में स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

पॉलिथीन इस्तेमाल पर 177 चालान, कचरा जलाने के 54 मामले पकड़े
निगम की रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सबसे अधिक 177 चालान किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के 88 और डस्ट मिटिगेशन नियमों का उल्लंघन करने पर 85 चालान काटे गए। कूड़ेदान उपलब्ध नहीं कराने के 80 मामलों में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा खुले में कचरा जलाने और पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ 54-54 चालान जारी किए गए। निर्माण एवं विध्वंस वेस्ट के नियमों का उल्लंघन करने पर 22 तथा निर्माण कार्य बंद करने के आदेशों की अवहेलना करने पर 11 चालान किए गए। निगम की कार्रवाई में बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन, अवैध रूप से कचरा डालने, स्टॉर्म वाटर ड्रेन में अवैध कनेक्शन, खुले में शौच और सेप्टेज संबंधी उल्लंघनों के मामले भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल उड़ाने वाले स्रोतों पर निगम का जोर
प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम ने सड़कों की नियमित मैकेनिकल स्वीपिंग के साथ प्रमुख मार्गों पर पानी का छिड़काव तेज किया है। सड़क किनारे जमा मिट्टी और धूल को हटाने के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। इसके साथ ही एंटी-स्मॉग गन के जरिए धूल के कणों को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ड नंबर-34 में भी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों से मिट्टी उठाने का अभियान चलाया जा रहा है। निगम की अतिरिक्त आयुक्त अंकिता चौधरी ने जोन-3 में चिन्हित सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान की समीक्षा की।



मेयर ने नागरिकों से सहयोग की अपील की
शहरवासियों से प्रदूषण नियंत्रण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, खुले में कचरा न जलाएं और निर्माण सामग्री को ढककर रखें। -राजरानी मल्होत्रा, मेयर

सड़क पर से मिट्टी उठाती निगम की टीम। स्त्रोत- नगर निगम

सड़क पर से मिट्टी उठाती निगम की टीम। स्त्रोत- नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed