फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Godrej Summit has given the option of rent or money back to the people of the society.

Gurugram News: गोदरेज समिट ने सोसाइटी के लोगों को दिया किराया या पैसा वापसी का विकल्प

Thu, 03 Aug 2023 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Godrej Summit has given the option of rent or money back to the people of the society.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-102 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी के टावरों में क्लोराइड युक्त पानी के इस्तेमाल और इसके चलते स्टील में लगी जंग के बाद गोदरेज प्रोजेक्ट डेवलपमेंट लिमिटेड ने बाॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि यहां के निवासियों को दो ही प्रकार के ऑफर, किराया लेने और फ्लैट के बदले पैसा लेने का ऑफर दिया है।

सोसाइटी में कुछ दिनों पहले ही बाहरी निरीक्षण का काम खत्म हुआ है, जिसमें टावर के स्टील में जंग लगने की बात कही गई थी। कंपनी सचिव आशीष कारेकर की ओर से सोसाइटी का काम सन 2018 में पूरा हुआ था। हाल ही में बाहरी निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट में कुछ गुणवत्ता संबंधी खामियां सामने आईं। इसकी मरम्मत और अन्य जरूरतों पर 155 करोड़ रुपये खर्चा आने का अनुमान है। सोसाइटी का निर्माण करने वाले ठेकेदार के खिलाफ भी कंपनी दावा कर सकती है। इन सब हालात के चलते खरीदारों को दो प्रस्ताव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed