{"_id":"687d3f6669d8283c4306f757","slug":"godrej-air-society-buyers-stage-protest-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62724-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोदरेज एयर सोसाइटी के खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोदरेज एयर सोसाइटी के खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दो साल से घर मिलने का इंतजाार कर रहे 500 खरीदार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दाे साल से घर का इंतजार कर रहे सेक्टर-85 स्थित गोदरेज एयर सोसाइटी के खरीदारों ने रविवार को प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रोजेक्ट पूरा होने में देरी को लेकर आक्रोश जताया और नारेबाजी की।
प्रोजेक्ट के 500 खरीदारों को बिल्डर ने वर्ष 2023 में घर सौंपने का वादा किया था। प्रदर्शन के दौरान आवंटियों ने बिल्डर के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 में घरों का कब्जा उन्हें मिल जाना चाहिए था। प्रोजेक्ट पूरा होने में हो रही देरी के कारण उन पर वित्तीय बोझ पड़ रहा है। अभी भी उन्हें उनके फ्लैट पर कब्जा दिलाने की कोई तारीख बिल्डर नहीं बता रहे हैं। लोगों का आरोप था कि परियोजना तक पहुंचने के लिए 24 मीटर सड़क नहीं है। मुख्य सड़क से प्रोजेक्ट तक पहुंचने का रास्ता अधूरा और अवरु़द्ध है प्रोजेक्ट में हर टावर में दो कम गति की लिफ्ट लगाई गई हैं।