फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   GMDA will lay 20.50 km line with Rs 125 crore

Gurugram News: जीएमडीए 125 करोड़ रुपये से बिछाएगा 20.50 किमी की लाइन

Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 27 Sep 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
GMDA will lay 20.50 km line with Rs 125 crore
मनोज धर द्विवेदी
विज्ञापन

गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम, पालम विहार और डीएलएफ फेज-3 समेत 34 सेक्टरों में पेयजल की आपूर्ति बेहतर होगी। इन क्षेत्रों के लिए जीएमडीए द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर करीब बीस किलोमीटर की मास्टर पेयजल लाइन डलवाने जा रहा है। 125 करोड़ से करीब 20.50 किमी परियोजना का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार है। चुनाव बाद इसका टेंडर जारी होगा।
मिलेनियम सिटी का तेजी से विकास हो रहा है और न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 115 तक में कई आवासीय परियोजनाएं आ रही हैं। ऐसे में पेयजल की मांग नए सेक्टरों में आने वाले समय में बढ़ने संभावना है। इसके साथ ही पालम विहार क्षेत्र और डीएलएफ फेज तीन (सेक्टर 25) में गर्मियों में पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता है। दूसरी ओर आईआईटी रुड़की ने शहर में पेयजल पर अध्ययन किया था। इसमें शहर में नई पाइप लाइन डालने समेत अन्य पर सुझाव दिया गया था।
विज्ञापन

ऐसे में शहर में पानी सप्लाई को बेहतर करने का मामला सीएम की अध्यक्षता में हुई जीएमडीए बोर्ड बैठक में कुछ माह पहले रखा गया था। इस पर कम पेयजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों में नई पाइप लाइन डालने की मंजूरी दी गई थी। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एक एजेंसी को परियोजना का डीपीआर बनाने का काम सौंपा हुआ है। एजेंसी ने लगभग काम पूरा कर लिया है। प्रोजेक्ट में कुछ जगहों पर जमीन और पाइप संबंधी जानकारी मांगी थी, जिसे जीएमडीए ने एजेंसी को उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि डीपीआर लगभग बनाकर तैयार है। एजेंसी से डीपीआर मिलने के बाद इसे जांचा जाएगा, जिससे कोई तकनीकी गड़बड़ी हो तो उसे दूर किया जा सके। इसके बाद सीईओ के समक्ष रखा जाएगा। मंजूरी के बाद टेंडर लगाया जाएगा। इन जगहों पर बसई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की दूसरी यूनिट से पानी की सप्लाई की जाएगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि शहर में बेहतर पेयजल प्रबंधन को लेकर काम चल रहा है। इसमें बसई और चंदू में नए पानी शोधन संयंत्र बनाया जा रहे हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर जाएगी पाइपलाइन

बसई और चंदू पानी शोधन संयंत्र से सेक्टर 22,23, चार, सात, सरहौल, सेक्टर 25 व 26 में पानी की लाइन शहर के अंदर से होकर गई है। यह लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और कई जगहों पर मेन लाइन से कई काॅलोनियों में सीधे पानी के कनेक्शन हैं। ऐसे में पानी अंतिम छोर वाले सेक्टरों में कम मिलता है। ऐसे में जीएमडीए ने नई पाइप लाइन को शहर के बाहर द्वारका एक्सप्रेसवे से होते हुए सेक्टर 23 व 23ए, सेक्टर 19 व 22, चौमा से होकर जाएगी। जीएमडीए करीब 20.50 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डलवाएगा।

इन सेक्टरों को सीधा मिलेगा लाभ

नई पाइप लाइन से सेक्टर 101, 104, 108, 110, 110ए, 111, न्यू पालम विहार और सराय गांव को सीधा लाभ मिलेगा। इन जगहों पर करीब 10 एमएलडी पानी मिल रहा है जबकि मांग करीब 15 एमएलडी की है। इसके अलावा अंतिम छोर वाले क्षेत्रों में सेक्टर एक व दो, सेक्टर 18 व 19 (एसएसआईआईडीसी), सेक्टर 20 (डूंडाहेडा), सेक्टर 21 (सूर्या विहार), सेक्टर-22, 23, 23ए (कार्टरपुरी पालम विहार एक्सटेंशन, नोबल एन्क्लेव) है। हालांकि साथ इससे सटे सेक्टरों में सेक्टर 3ए, सेक्टर चार, सेक्टर सात, सेक्टर आठ, सेक्टर नौ, सेक्टर 9ए, 12, 12ए, भीमगढ़ खेड़ी, अशोक विहार फेज दो व तीन, मारुति उद्योग, सुखराली और सेक्टर 13, सरहौल, नाथुपूर, सेक्टर 25 व 26 शामिल हैं। नई लाइन से उन्हें भी पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed