फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl physical harassment after befriending on Instagram

Gurugram: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने पीड़िता की अश्लील फोटो पिता को भेजी

Sat, 18 Mar 2023 08:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 18 Mar 2023 08:37 PM IST
सार

आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो उसके पिता को भेज दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने युवती के कुछ दस्तावेज भी अपने पास रख लिए हैं।

विज्ञापन
Girl physical harassment after befriending on Instagram
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो उसके पिता को भेज दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने युवती के कुछ दस्तावेज भी अपने पास रख लिए हैं। युवती की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की रहने वाली 26 साल की युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। 11 मई को अमूल उसके घर डीएलएफ फेज-3 आया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके बाद युवती उसकी बातों में आ गई। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में सेक्टर-43 में रहने लगे। बाद में यह दोनों साउथ सिटी-1 में शिफ्ट हो गए। यहां भी उन्होंने कई बार संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने उसकी न्यूड फोटो व वीडियो भी बनाई। युवती ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2022 को वह अपने घर चली गई थी। 
विज्ञापन


जिसके बाद अमूल ने उसकी अश्लील फोटो उसके पिता को भेज दी। इस बारे में जब उसने अमूल से बात की तो उसने युवती पर शादी का दबाव बनाया और शादी न करने पर फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने पुलिस को बताया कि जिस घर में वह रह रहे थे वहां से उसके कुछ दस्तावेज और कपड़े लेकर चला गया जोकि दस्तावेज वापस करने से मना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed