फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girl dies due to drowning in drain

नाली में गिरकर डूबने से बच्ची की मौत

Tue, 07 Sep 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to drowning in drain
गुरुग्राम। बुढ़ेडा गांव में मां के साथ ननिहाल आई डेढ़ साल की बच्ची की मौत घर के सामने बनी नाली में गिरने से हो गई। घर के मुख्य दरवाजे पर बने रैंप के नीचे गहरी नाली बनी हुई है। घटना चार सितंबर की है। खेलते समय बच्ची लापता हुई तो घर वालों ने गांव में पहले खोजबीन की। बच्ची नहीं मिली तो पुलिस को बताया। पुलिस कर्मी भी अपहरण की आशंका समझ खोज में लगे रहे। शाम को जब नाली ओवरफ्लो हुई तो उसकी सफाई करते वक्त बच्ची का शव मिला।
विज्ञापन

दिल्ली के गांव झटिकरा निवासी सुदेश डेढ़ साल की बच्ची नायरा के साथ तीन सितंबर को अपने मायके बुढ़ेडा आई हुई थी। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे नायरा खेलते वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर बने रैंप के नीचे बनी गहरी नाली में गिर गई। सुदेश ने बच्ची को घर के बाहर नहीं देखा तो इधर-उधर पता किया गया, लेकिन बच्ची नहीं मिली। लोगों को इस बात का संदेह भी नहीं हुआ कि सुविधा के लिए बनाए गए रैंप के नीचे बनी नाली में बच्ची गिर सकती है।
विज्ञापन

दोपहर तक गांव में घर-घर बच्ची को खोजा गया फिर अपहरण की आशंका जता पुलिस को सूचना दी गई। शाम पांच बजे जब नाली ओवरफ्लो हुई तो सुदेश के भाई योगेश ने नाली की सफाई कराई तो बच्ची का शव मिला। जिसे देख सभी के होश फाख्ता हो गए। परिवार के लोगों को अपनी लापरवाही पर पछतावा हो रहा है। सुदेश के छोटे भाई की मौत एक माह पहले हुई थी। उस समय तो वह आई थी पर रिवाज के मुताबिक माह में दूसरी बार आने के चलते वह बच्ची को लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed