फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Girisha and Sattvik became national chess champions

Gurugram News: गिरिशा और सात्त्विक बने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियन

Sat, 21 Jun 2025 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girisha and Sattvik became national chess champions
दी हरियाणा चेस एसोसिएशन की ओर से किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-65 स्थित प्रज्ञानम स्कूल में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की गिरिशा प्रसन्ना पै ने बालिका वर्ग और ओडिशा के सात्त्विक स्वैन ने बालक वर्ग में खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन दी हरियाणा चेस एसोसिएशन की ओर से किया गया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉमनवेल्थ चेस के अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, हरियाणा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज, इनकम टैक्स विभाग के सह आयुक्त रंजन मोहंती सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन




गिरिशा ने 10.5 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कर्नाटक की नक्षत्र गुमुदवल्ली (9.5 अंक) दूसरे और महाराष्ट्र की नारायणी उमेश मराठे (8.5 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। शीर्ष 20 में तेलंगाना, वेस्ट बंगाल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान की बालिकाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बालक वर्ग में सात्त्विक स्वैन ने 10 अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान पाया। कर्नाटक के आद्विक अभिनव कृष्णा (9.5 अंक) दूसरे स्थान पर रहे। 8.5 अंक लेकर तेलंगाना, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीसरे से आठवें स्थान तक जगह बनाई। प्रतियोगिता में देशभर से आए सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया और अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article