फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gems International and Lotus Valley win the cricket championship

Gurugram News: क्रिकेट चैंपियनशिप में जेम्स इंटरनेशनल और लोटस वैली जीते

Thu, 23 Jul 2026 06:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
Gems International and Lotus Valley win the cricket championship
गुरुग्राम। निश्चय क्रिकेट अकादमी और पावरप्ले क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को एसजीएफआई ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट चैंपियनशिप का मैच खेला गया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए दोनों मुकाबले रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहे।
विज्ञापन


जीडी गोयनका स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेम्स इंटरनेशनल स्कूल, पालम विहार की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। जेम्स इंटरनेशनल के बल्लेबाजों ने आसान लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए टीम को जीत दिलाई। दूसरे मुकाबले में वजीराबाद की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल के बीच बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल ने 2 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर अगले चरण में प्रवेश किया। चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट क्रिकेट कौशल का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। निश्चय क्रिकेट अकादमी एवं पावरप्ले क्रिकेट अकादमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे आगामी मुकाबलों को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed