{"_id":"6a723be355785187720d6840","slug":"gas-consumers-will-be-charged-commercial-rates-if-they-do-not-complete-e-kyc-by-august-16-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96731-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गैस उपभोक्ताओं ने 16 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो लगेगी कॉमर्शियल दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गैस उपभोक्ताओं ने 16 अगस्त तक नहीं कराई ई-केवाईसी तो लगेगी कॉमर्शियल दर
विज्ञापन
जिले के करीब दो लाख उपभोक्ताओं को प्रक्रिया करनी है पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी करानी जरूरी हो गई। अगर वह समय से ऐसा नहीं करते हैं तो 16 अगस्त के बाद घरेलू गैस सिलेंडर पर कॉमर्शियल दर देनी होगी। जिले में करीब दो लाख ऐसे उपभोक्ता हैं जिनको यह प्रक्रिया पर पूरी करनी है। इसके लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही अपनी संबंधित गैस एजेंसी से भी संपर्क कर ई-केवाईसी पूरा करा सकते है।
ई-केवाईसी प्रक्रिया होने से उपभोक्ताओं के बारे में पूरी जानकारी कंपनी को मिल सकेगी। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य उपभोक्ता के नाम पर सिलेंडर लेने के दौरान गड़बड़ी होने से रोका जा सकेगा। इसके बारे में कंपनी की तरफ से उनके उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है ताकि समय से पहले ही सभी उपभोक्ता इस प्रक्रिया को पूरा कर लें।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 16 अगस्त तक ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में करीब दो लाख उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी होना है।
- तरुण, इंडियन ऑयल, जिला नोडल अधिकारी, गुरुग्राम