{"_id":"68a330fb29df430d9009ea58","slug":"garhi-village-will-soon-be-illuminated-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64976-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल्द जगमग होगा गढ़ी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल्द जगमग होगा गढ़ी गांव
विज्ञापन
लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, श्मशान घाट के रास्ते को किया जाएगा पक्का
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र का गांव गढ़ी जल्द ही जगमग होगा। गांव की सभी स्ट्रीट लाइटों को चालू किया जाएगा। श्मशान घाट का रास्ता पक्का होगा। इसके साथ ही बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी भी की जाएगी। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सफाई कर्मचारियों का रोस्टर बनाया जाएगा।
मानेसर नगर निगम की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने सोमवार को निगम क्षेत्र के गांव गढ़ी का दौरा किया। इस दौरान निगम अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड एक के पार्षद जुगमिंदर के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मेयर को बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। मेयर ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वार्ड एक में सफाई का काम करने वाले कर्मचारियों का नया रोस्टर बनाकर उनके मोबाइल नंबर सहित पार्षद को दिए जाएं। पार्षद अपने वार्ड में सफाई व्यवस्था को कर्मचारियों की सहायता से बेहतर करने का काम करेंगे। इसी के साथ गांव के श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते को पक्का किया जाए।
ग्रामीणों ने बताया कि बूस्टिंग स्टेशन की चहारदीवारी न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने संबंधित अधिकारी को चहारदीवारी करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा गांव में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर या जहां नई लाइटें लगाई जानी हैं, वहां लाइटें लगाकर उन्हें चालू करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ निगम के एसडीओ संजोग शर्मा, जेई देवेंद्र रंगा, प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।