फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage was brought in vehicles and dumped outside the Municipal Corporation

Gurugram News: कूड़ा न उठाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Garbage was brought in vehicles and dumped outside the Municipal Corporation
कूड़ा न उठाए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

-गाड़ियों में कूड़ा भरकर लाए और नगर निगम के बाहर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। मानेसर के चार गांवों में कूड़ा उठान न होने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को छह गाड़ियों में भरकर लाए गए कूड़े को नगर निगम के बाहर पटक दिया। ग्रामिणों ने निगम का घेराव और प्रदर्शन किया। लोगों ने ऐलान किया कि अगर उनके घरों से कूड़ा नहीं उठा और सफाई की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अन्य जगहों से भी कूड़ा लाकर नगर निगम में पटका जाएगा।

मानेसर में कुछ दिन पहले ही कूड़ा उठान का टेंडर समाप्त हुआ है। नए टेंडर के लिए प्रक्रिया चल रही है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे यहां के लोग परेशान है, जबकि दिन प्रति दिन कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को मानेसर के गांव अलियर, ढाणा, बासकूसला और कासन के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन का अलग ही तरीका अपनाते हुए कूड़े से भरी गाड़ियों को लेकर नगर निगम के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने कूड़े की गाड़ियां निगम के बाहर ही पलट दीं। मानेसर नगर निगम के आयुक्त साहिल गुप्ता ने विरोध करने वालों को भरोसा दिया कि जल्द ही चारों गांव से कूड़ा उठाने का काम शुरू किया जाएगा। कूड़ा निस्तारण के लिए सवा सौ करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है, लेकिन सफाई के ठेकेदार कूड़ा नहीं उठाते हैं। आश्वासन देने के बाद ही ग्रामीण मानेसर नगर निगम कार्यालय से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed