{"_id":"69f109f8926e4d90360742ec","slug":"garbage-spread-on-the-roads-in-sector-51-cleaning-system-stalled-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86247-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्टर-51 में सड़कों पर फैला कूड़ा, सफाई व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्टर-51 में सड़कों पर फैला कूड़ा, सफाई व्यवस्था ठप
विज्ञापन
क्लीनलीनेस ड्राइव के बावजूद नहीं सुधरी स्थिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-51 में सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं, जिससे न केवल आसपास गंदगी फैल रही है बल्कि लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि हाल ही में चलाए गए क्लीनलीनेस ड्राइव के बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़कों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण कूड़ा जमा हो रहा है। हवा चलने पर यह कूड़ा इधर-उधर फैल जाता है, जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम गुरुग्राम की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते हैं। निवासी वर्चस्वी सहगल ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम की सफाई को लेकर लापरवाही साफतौर पर दिखाई दे रही है।
सहगल ने आगे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा चलाए जा रहे डिमोलिशन ड्राइव पर भी सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि यह कार्रवाई केवल अदालत को दिखाने के लिए कागजी प्रक्रिया बनकर रह गई है। इसका वास्तविकता से कोई खास संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य अवैध निर्माण पर रोक लगाना है लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है।