फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage shed locked; hospital turns into a dumping ground.

Gurugram News: कूड़ाघर पर ताला, अस्पताल बना डंपिंग ग्राउंड

Wed, 08 Jul 2026 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
Garbage shed locked; hospital turns into a dumping ground.
मरीजों का आरोप-इलाज के लिए पहुंच रहे, बीमारी लेकर लौट रहे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में कूड़ा का नियमित उठान नहीं होने से परिसर में कचरा जमा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच खुले में पड़ा कूड़ा सड़ने लगा है, जिससे तेज बदबू फैल रही है। इसका सबसे अधिक असर अस्पताल की पार्किंग और आसपास के क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। बदबू के कारण मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल परिसर में बने कूड़ाघर पर ताला लटका हुआ है। मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए जाते हैं, बीमारी लेकर लौट रहे हैं।

इस कूड़े में थोड़ा बहुत मेडिकल वेस्ट होने से के खुले में पड़े रहने से संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। बारिश के कारण स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था और मेडिकल वेस्ट के समय पर निस्तारण की मांग तेज हो रही है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में बढ़ी परेशानी

अस्पताल परिसर में बने कूड़ाघर पर ताला लटका हुआ है। इसके कारण कचरा खुले स्थान पर ही जमा हो रहा है। बारिश के कारण कचरा भीगने से दुर्गंध और अधिक बढ़ गई है। अस्पताल में रोजाना 2500 से 3000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में फैली बदबू और गंदगी से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कूड़े का समय पर निस्तारण नहीं होने से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में इस तरह की लापरवाही स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष भी थी यही स्थिति

गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी अस्पताल में मेडिकल वेस्ट जमा होने और बदबू फैलने की ऐसी ही स्थिति सामने आई थी। उस समय समस्या के समाधान के लिए कूड़ाघर को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया था। इसके बावजूद एक बार फिर अस्पताल में कूड़े के प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से नियमित कचरा उठान और मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

---
अस्पताल में जमा हो रहे मेडिकल वेस्ट के संबंध में नगर निगम को पत्र भेज दिया गया है। कूड़े के शीघ्र उठान के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परिसर में स्वच्छता बनी रहे और मरीजों व तीमारदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed