फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage is not being picked up from Saraswati Enclave for 2 months

Gurugram News: 2 महीने से नहीं उठाया जा रहा है सरस्वती एनक्लेव से कूड़ा

Sun, 06 Aug 2023 06:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 06 Aug 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Garbage is not being picked up from Saraswati Enclave for 2 months
फोटो
विज्ञापन

2 महीने से नहीं उठाया जा रहा है सरस्वती एनक्लेव से कूड़ा

-बदबू, सड़ांध से बौखलाए निवासियों ने निगम के अधिकारियों से हस्तक्षेप का अनुरोध किया

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरस्वती एनक्लेव जैसे सघन आबादी वाले इलाके से पिछले 2 महीने से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इलाके में कई जगह कूड़ा जमा है। लोग सड़ांध और बदबू से परेशान है। गंदगी और प्रदूषण से परेशान निवासियों में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

इलाके के निवासी गौतम मैती ने बताया कि हमने इसको लेकर कई बार निगमायुक्त को पत्र लिखा। कूड़ा उठाने वाली कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को फोन किया मगर वे फोन तक नहीं उठा रहे हैं। कूड़े के साथ पानी जमा हो रहा है, वहां काफी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। डेंगू और मलेरिया फैलने का खतरा है। इसको लेकर इलाके के लोगों ने सीएम विंडो में भी शिकायत दर्ज कराई है। रविवार को भी लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों, कूडा़ उठाने वाली एजेंसी के अधिकारियों को पत्र भेजकर कूड़ा हटाने का अनुरोध किया है। लोगों ने बताया कि स्थिति नहीं सुधरी तो वे धरना प्रदर्शन के लिए विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed