{"_id":"6a02292702e09034bf02c840","slug":"garbage-fire-disrupts-power-supply-leaves-city-in-darkness-for-two-days-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-87663-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूड़ा घर की आग ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, दो दिन से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूड़ा घर की आग ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, दो दिन से अंधेरा
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल जलने से सेक्टर 76 और 77 में बिजली संकट
भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जनता बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-70 स्थित एक कूड़ा घर में लगी भीषण आग ने न केवल वातावरण को दूषित किया बल्कि इलाके की बिजली व्यवस्था को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। इस आग की वजह से जमीन के नीचे बिछी बिजली की केबल बुरी तरह जल गई है। इस कारण सेक्टर-76, सेक्टर-77 और सनसिटी सोसायटी सहित कई आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से बिजली सही तरीके से नहीं पहुंच पा रही है।
घटना की शुरुआत रविवार शाम को हुई। खेड़कीदौला सब-डिविजन के तहत आने वाले सेक्टर-70 के कूड़ा घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग इतनी ज्यादा थी कि पास से गुजर रही बिजली की अंडरग्राउंड केबल में तकनीकी खराबी आ गई। रविवार शाम करीब 5 बजे से रात 9 बजे तक पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया लेकिन कूड़े के ढेर में आग अंदर ही अंदर सुलगती रही।
बिजली विभाग डीएचबीवीएन ने रविवार रात को अस्थायी रूप से सप्लाई जोड़कर लोगों को राहत देने की कोशिश की लेकिन सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कूड़े के ढेर में दबी आग फिर से दहक उठी। आग दोबारा भड़कने से अंडरग्राउंड केबल को और नुकसान पहुंचने का डर पैदा हो गया जिसके कारण दोपहर 2 बजे से फिर से बिजली काट दी गई। इस दौरान बिजली विभाग की टीमें मशीनों के जरिए खराबी ढूंढने में जुटी हैं। वहीं दमकल विभाग की टीमें दोबारा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का कहना है कि मई की इस भीषण गर्मी में घंटों बिजली गुल रहने से जीना मुहाल हो गया है। बिजली न होने के कारण सोसाइटियों में पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं जिससे पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही और कूड़े के गलत प्रबंधन के कारण उन्हें यह सजा भुगतनी पड़ रही है।
सेक्टर-70 के कूड़ा घर में लगी आग से हमारी अंडरग्राउंड केबल प्रभावित हुई है। एक बार सप्लाई बहाल की गई थी लेकिन दोबारा आग लगने से तकनीकी जांच करनी पड़ रही है। कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
- श्यामबीर सैनी, एसई बिजली निगम सर्कल-1