Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Garbage collection vehicles will now arrive at every home at scheduled times; pickup points and timings will be fixed.

Gurugram News: अब तय समय पर घर-घर पहुंचेगी कूड़ा गाड़ी, तय होंगे पिकअप प्वाइंट और समय

Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicles will now arrive at every home at scheduled times; pickup points and timings will be fixed.
जिले में सुधरेगी सफाई व्यवस्था : अब निर्धारित रूट और समय पर ही गलियों में आएंगी गाड़ियां
विज्ञापन


नंबर गेम - 856 गाड़ियों से होगा कूड़ा उठान

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए नियुक्त दोनों एजेंसियों ने रूट मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। बीबीजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और दिल्ली एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड की ओर से किए गए सर्वे के बाद अब नगर निगम कूड़ा उठाने के लिए पिकअप प्वाइंट तय करेगा। नई व्यवस्था लागू होने पर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां निर्धारित रूट और समय के अनुसार ही गलियों में पहुंचेंगी। इससे लोगों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
नगर निगम क्षेत्र के छह जोन में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए कुल 856 गाड़ियां लगाई जानी हैं। दोनों एजेंसियों ने सर्वे के दौरान अलग-अलग इलाकों, गलियों और रिहायशी क्षेत्रों की रूट मैपिंग की है। अब सर्वे के आधार पर नगर निगम की टीम पिकअप प्वाइंट निर्धारित करेगी, ताकि कूड़ा उठान की प्रक्रिया व्यवस्थित हो सके। गाड़ियों के आने का समय भी तय किया जाएगा। इससे लोगों को पहले से पता रहेगा कि उनके घर के आसपास कूड़ा उठाने वाली गाड़ी किस समय पहुंचेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत कूड़े के उठान से लेकर उसके निस्तारण तक की प्रक्रिया को भी व्यवस्थित करने की योजना है। घरों से एकत्रित होने वाले ताजा कूड़े को सोहना में प्रस्तावित नए डंपिंग स्टेशन पर भेजने की तैयारी है। इसके लिए वहां कूड़ा निस्तारण से जुड़ा आधारभूत ढांचा विकसित किया जाना है। निगम का प्रयास है कि दोनों एजेंसियों के माध्यम से कूड़ा संग्रहण और निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------
घर-घर से कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के काम करने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही अलग-अलग जोन में इनकी गाड़ियों को उतारा जाएगा। - रवींद्र यादव अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed