{"_id":"69ecb9ada0d421c8f102f085","slug":"garbage-being-burnt-in-the-open-near-the-bus-stand-is-causing-problems-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-85909-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बस स्टैंड के पास खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बस स्टैंड के पास खुले में जलाया जा रहा कूड़ा, परेशानी
विज्ञापन
शिकायतों के बावजूद नहीं की जा रही कार्रवाई, समस्या जस की तस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों कचरा डंपिंग और कूड़ा जलाने का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बस स्टैंड परिसर के पास दोबारा कचरे में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बस स्टैंड के पास स्थित एक खाली प्लॉट और सार्वजनिक शौचालय के आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं। खासकर प्लास्टिक कचरे को जलाने से जहरीला धुआं निकल रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का धुआं कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। 23 अप्रैल 2026 को भी इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
महिलाओं ने बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ उठाई आवाज
शहर की महिलाओं ने सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाते हुए अब पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। हाल ही में रोडवेज डिपो में जल रहे कूड़े से फैल रहे प्रदूषण को लेकर महिलाओं ने कड़ा विरोध जताया। उनका कहना है कि इससे आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है और लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए महिलाओं ने सीएक्यूएम (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) को औपचारिक शिकायत भेजी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर कूड़ा जलाने पर रोक लगाने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
यह समस्या एक दिन की नहीं है। शिकायतों के बावजूद यहां कूड़ा जलाने की समस्या लगातार बनी हुई है। इससे प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। - रुचिका सेठी, पर्यारणविद्, सेक्टर-50
इस समस्या को लेकर सीएक्यूएम को शिकायत भेजी गई है और स्थानीय अधिकारियों को भी कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।-सारिका भट्ट, सेक्टर-58
रोडवेज डिपो में रोजाना हजारों यात्री आते हैं, इसके बावजूद खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है। इससे हवा प्रदूषित हो रही है और लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। -कुसुम शर्मा, चेयरपर्सन, आरडब्लयूए, सनसिटी
--
खुले में कूड़ा जलाने की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और संबंधित मामले को संज्ञान में ले लिया गया है। समस्या के समाधान के लिए टीम को मौके पर भेजा जाएगा। निरीक्षण के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। -आकांक्षा तंवर, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर